जांजगीर चंपा

Jaanjgir Champa News: क्रोकोडाइल पार्क के पीछे मिला युवक का शव, भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से मौत की आशंका

Suspicious Death: पार्क के पीछे युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है।
less than 1 minute read
Jaanjgir Champa News
पार्क के पीछे मिला युवक का शव (Photo Patrika)

Jaanjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडाइल पार्क के पीछे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से महुआ शराब से भरा एक थैला भी बरामद हुआ है।

Jaanjgir Champa News: पानी नहीं मिलने के कारण युवक की मौत

आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लंबे समय तक पानी नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से महुआ शराब से भरा एक थैला भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लंबे समय तक पानी नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Updated on:
23 May 2026 02:22 pm
Published on:
23 May 2026 02:21 pm