जांजगीर चंपा

Janjgir Champa: नहर में तैरते हुए मिला दिव्यांग युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

CG News: मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा माइनर में रविवार की सुबह एक दिव्यांग युवक की नहर पर तैरते लाश देखी गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। घटना की सूचना मुलमुला पुलिस को दी गई। मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंचकर शव को बाहर निकलवा कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
less than 1 minute read
Janjgir Champa: नहर में तैरते हुए मिला दिव्यांग युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Janjgir Champa: नहर में तैरते हुए मिला दिव्यांग युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh News: मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा माइनर में रविवार की सुबह एक दिव्यांग युवक की नहर पर तैरते लाश देखी गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। घटना की सूचना मुलमुला पुलिस को दी गई। मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंचकर शव को बाहर निकलवा कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। युवक के शरीर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। मुलमुला पुलिस के अनुसार मनमोहन केंवट पिता पुनाऊ केंवट उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी बनाहिल जिसका शव लगरा माइनर में सुबह 8 बजे मिला। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। फोटो सोशल मीडिया में डला तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। बनाहिल के ग्राम वासियों ने बताया कि मृतक रोजाना नहर पर नहाने जाता था और उसे तैरते भी आता था। लेकिन वह बहा कैसे यह जांच का विषय है।

Published on:
19 Feb 2024 04:50 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया