
Chhattisgarh News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 15 फरवरी से गई है। अब 19 फरवरी से मुख्य विषयों के इम्तेहान शुरू हो जाएंगे। ऐसे में ट्विनसिटी के स्कूलों में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को सक्सेस के मंत्र के साथ-साथ विषय की बारीकियां समझाने के लिए पत्रिका और मोशन एजुकेशन भिलाई ने साथ मिलकर बच्चों के लिए विशेष सीरीज शुरू की है।
इस सीरीज के तहत हर विषय के एक्सपर्ट परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों से लेकर प्रश्नपत्र की मार्किंग तक सबकुछ समझाएंगे। आज पहले दिन एक्सपर्ट परीक्षार्थियों को बेसिक लर्निंग टिप्स और परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाली जरूरी बातें बता रहे हैं। एक्सपर्ट है मोशन के डायरेक्टर नितिन पंडया।
मायने रखेगा प्रजेंटेशन
एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तरपुस्तिका में सिर्फ सवाल का जवाब लिखने से ही एग्जामिनर अच्छे अंक नहीं देगा, बल्कि अच्छा प्रजेंटेशन करना भी बेहद जरूरी है। मार्जिंग सेट करने से लेकर साफ-सुथरी हैंडराइटिंग एग्जामिनर को इंप्रेस करती है। जरूरी होने पर डाइग्राम बनाएं। प्रश्नों का उत्तर कितने शब्दों में लिखना है, इसे लेकर सतर्क रहें। उत्तर अनावश्यक बढ़ा-चढ़ा कर नहीं लिखें, कॉपी में उत्तर का क्रमांक भी सही डालें, बहुत अधिक कांटछाट करने से उत्तरपुस्तिका खराब दिखेगी और अंक कटने का खतरा बना रहेगा।
जरूर देखें सैंपल पेपर
एक्सपर्ट का कहना है कि सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर इस साल की बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर अपलोड किया है। यदि विद्यार्थी इसी की तैयारी ठीक से कर लें तो पास होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें एमसीक्यू के प्रश्न भी दिए गए हैं, जो आपकी तैयारी में मदद करेंगे। बार-बार किताबें बदलने की जरूरत नहीं है। गाइड का इस्तेमाल भी बोर्ड के हिसाब से बेहतर नहीं माना जाता। आपकी तैयारी ही सबसे बड़ी कुंजी मानी जाती है।
समझिए फिजिक्स में क्या करें क्या नहीं
लगातार प्रैक्टिस - फिजिक्स एक प्रैक्टिस बेस्ड विषय है। अधिक से अधिक प्रैक्टिस आपको इस विषय में सफलता दिलाती है। सारे महत्वपूर्ण चैप्टर के डेरिवेशन करना और उन चैप्टर के डायग्राम याद रखना। इससे आपके कॉनसेप्ट भी क्लीयर होते हैं साथ ही आपकी स्पीड व ऐक्यूरेसी भी सुधरेगी।
रटने के बजाय समझने का प्रयास - फिजिक्स में थ्योरी के साथ साथ डेरिवेशन और सवाल भी होते है, इसलिए इसे रटने के बजाय समझने का प्रयास करें। रटी हुई चीजें आप आसानी से भूल सकते हैं] लेकिन समझी हुई बात हमेशा आपके पास रहती है। इस तरीके से आप कठिन कॉनसेप्ट को भी आसानी से समझ सकते हैं।
एक ही गलती बार-बार न दोहराएं - अक्सर छात्र किसी सवाल का सही जवाब न आने पर लगातार उसे करते रहते हैं। जब किसी कॉनसेप्ट में आपको बहुत दिक्कत हो रही हो तो बेहतर है उसे छोड़कर आगे बढ़ा जाए और बचे हुए सवालों को बाद में करें।
Updated on:
19 Feb 2024, 4:32 PM IST
Published on:
19 Feb 2024, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.