पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है। स्वतंत्र प्रभार के तहत महिला थाना, चौकी पंतोरा, थाना बम्हनीडीह, पुलिस सहायता केंद्र राहौद, कोटमी सोनार, थाना सारागांव, थाना बलौदा, थाना पामगढ़, थाना शिवरीनारायण, थाना अकलतरा और थाना नवागढ़ को शामिल किया गया है।