जांजगीर चंपा

Dhan Kharidi: 22 दिनों में 6 लाख क्विंटल की हुई धन की खरीदी, लेकिन उठाव नहीं होने से प्रभारियों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

Dhan Kharidi: जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी की रफ़्तार बढ़ने लगी है। उपार्जन केंद्रों में धान का पहाड़ लगने लगा है, लेकिन धान का उठाव शुरू नहीं होने से समितियों में अभी से प्रभारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

2 min read

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी की रफ़्तार बढ़ने लगी है। उपार्जन केंद्रों में धान का पहाड़ लगने लगा है, लेकिन धान का उठाव शुरू नहीं होने से समितियों में अभी से प्रभारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उपार्जन केंद्रों में धान रखने की जगह नहीं बन पा रही है।

Dhan Kharidi: धान खरीदी की रफ़्तार ने जोर पकड़ लिया

Dhan Kharidi: कृषि प्रधान जिले में धान खरीदी की रफ़्तार ने जोर पकड़ लिया है। किसानों ने धान मिजाई के बाद धान बिक्री के लिए उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। जिले के 129 उपार्जन केंद्रों में 16 हजार 696 किसानों ने अब तक पांच लाख 93 हजार 892 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

वहीं तकरीबन दो लाख क्विंटल धान के लिए किसानों ने टोकन भी कटवा चुके हैं। लेकिन 22 दिनों में धान का उठाव शुरू नहीं होने से उपार्जन केंद्रों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि उपार्जन केंद्रों में धान रखने की जगह नहीं बन पा रही है। बताया जा रहा है कि मिलर्स व प्रशासन के बीच भुगतान की राशि को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद सुलझा लिया गया है। संभावना है कि मिलर्स सोमवार से धान का उठाव शुरू कर देंगे।

Dhan Kharidi: सक्ती के 6796 किसानों ने बेचा धान

सक्ती जिले के 125 उपार्जन केंद्रों में अब तक दो लाख 41 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। यहां के 6796 किसानों ने धान बिक्री कर चुके हैं। यहां भी उठाव की शुरुआत नहीं हो पाई है। सक्ती जिले में भी धान की बंपर खरीदी होती है। यहां के किसान और भी अधिक जागरूक हैं। यहां के किसानों के द्वारा बेहद लगन से धान की बोनी करते हैं। इस जिले में कई किसान ऐसे भी हैं जो जैविक खेती कर धान की बोनी करते हैं।

जांजगीर डीएमओ गजेंद्र सिंह राठौर ने कहा की जिले में तकरीबन छह लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। लेकिन उठाव अभी शुरू नहीं हो पाई है। मिलर्स सोमवार से विधिवत उठाव करेंगे। इसके बाद व्यवस्था सुचारू हो जाएगा।

फैक्ट फाइल

जांजगीर-चांपा जिले में खरीदी

कुल उपार्जन केंद्र 129

किसान बेच चुके धान 16696

कुल खरीदी 593892

उठाव 000

सक्ती जिले में खरीदी

कुल उपार्जन केंद्र 125

किसान बेच चुके धान 6796

कुल खरीदी 241296

उठाव 000

Updated on:
08 Dec 2024 01:27 pm
Published on:
08 Dec 2024 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर