जांजगीर चंपा

पत्नी की बेरूखी से आहत पति ने किया कुछ ऐसा… फिर पांच घण्टे तक चला ड्रामा

5 घन्टे की जद्दोजहद के बाद उतारा नीचे
2 min read
5 घन्टे की जद्दोजहद के बाद उतारा नीचे
5 घन्टे की जद्दोजहद के बाद उतारा नीचे

पामगढ़. बालौदाबाजार जिले के पामगढ़ के चंडीपारा में एक विक्षिप्त युवक मुख्य सड़क के 40 फिट ऊंचे स्वागत गेट के ऊपर चढ़कर हंगामा कर रहा है और कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई है फिर भी युवक नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है.

उसने पहले अपनी बेटी को बुलाया, वो आ गई. लेकिन अब वो पत्नी को बुलाने की बात कह रहा है. जबकि मौजूदा स्थान से उसका घर करीब 30 कि.मी. की दूरी पर है. अब पुलिस पत्नी को लेने उसके घर गई हुई है. युवक ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है.
दरअसल युवक का नाम हेमंत वर्मा है जो कि बलौदाबाजार जिले के साबर सेल का रहने वाला है. इसकी शादी 7 साल पहले अकलतरा ब्लाक के ग्राम पकरिया में हुआ था. युवक की दिमागी की हालत ठीक नहीं है जिस वजह से अपनी पत्नी और बच्चे से दूर रहता है. युवक अपने गांव के लोगों से परेशान होने की बात कह कर पामगढ़ में शिवरीनारायण और बिलासपुर मार्ग के बीच बने स्वागत गेट के ऊपर चढ़कर खुदकुशी करने की धमकी दे रहा हैं.


घटना स्थल पर लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया है. पुलिस भी मौके पर मौजूद है. युवक ने पहले तो अपनी बेटी को उसके पास लाने का कहा और फिर जब उसकी बेटी आ गई तो अपनी पत्नी को पास लाने की बात कह रहा है. जिसके बाद पामगढ़ पुलिस उसके घर करीब 30 किमी उसके पत्नी को लाने गए है. अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक उसे नीचे उतार पाती है क्योंकि युवक अभी भी स्वागत गेट के ऊपर चढ़ा हुआ था। तकरीबन 5 घन्टे की जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा और उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौप दिया है।

Published on:
17 Nov 2018 02:03 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने