जांजगीर चंपा

5 करोड़ बकाया पर बिजली विभाग सख्त, जिले के 70 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन, अब 10 हजार से ज्यादा बकायादारों की बारी

CG Electricity News: जांजगीर-नैला जोन में लंबे समय से नहीं भरा बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग एक्शन मोड में आया है। शहर सहित आसपास गांव में ही 5 करोड़ का बकाया पर फिर से ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई।

2 min read
70 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Electricity News: जांजगीर-नैला जोन में लंबे समय से नहीं भरा बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग एक्शन मोड में आया है। शहर सहित आसपास गांव में ही 5 करोड़ का बकाया पर फिर से ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान विभाग ने 5 दिन में 85 उपभोक्ताओं की लाइन काटने की कार्रवाई की गई। साथ ही 35 उपभोक्ताओं से 7 लाख रुपए की वसूली की गई। विभाग की मानें तो यह कार्रवाई आगे लगातार जारी रहेगी। 10 हजार से अधिक बकायादारों की लाइन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि जांजगीर-नैला जोन में ढिलाई बरतने के कारण जिले में बिजली बिल पटाने लोग ध्यान नहीं दे रहे थे। विभाग की सुस्ती की वजह से बकायादार बिजली बिजली बिल पटाने को लेकर तैयार ही नहीं हैं। अब बिजली विभाग वसूली के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। बल्कि सख्त रवैया भी अपना अभियान चलाया जा रहा है। शुरूआती चरण में सभी बकायादारों को बिजली विभाग द्वारा समझाइश दी गई।

ये भी पढ़ें

Breaking News: 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का सहायक अभियंता रंगे हाथों गिरफ्तार, मचा हड़कंप

समझाइश के बाद भी बिल पटाने को लेकर ये लोग तैयार नहीं हुए। इसके बाद बिजली विभाग 10 हजार से अधिक बकायादारों की सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बकाया राशि 5 करोड़ रुपए की सूची जारी किया गया। साथ ही स्वयं अधीक्षण यंत्री अमर चौधरी के निर्देशन में चांपा जोन सघन विद्युत विच्छेदन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें टीमों का गठन किया गया है।

ये शहर में सूची लेकर घर-घर दस्तक दिए है। साथ ही इसके अलावा टीम हर रोज दस्तक दे रहे हैं। इस दौरान 85 उपभोक्ताओं की लाइट काटी गई। जिसकी कुल राशि 15 लाख रुपए बकाया है। यह मेगा अभियान आगे पूरे जिले भर में चलाई जाएगी। ताकी पहाड़ सा बकाया को पूरा किया जा सके। इस दौरान पैसा जमा करने की स्थिति में लाइट नहीं काटी जाएगी। तीन दिन पहले उडऩदस्ता टीम जिला मुख्यालय में उतरे तो एक ही दिन जोन में बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें 70 उपभोक्ताओं से 7 लाख रुपए का डिस्कनेक्शन अटेंड किया गया। जिसमें 85 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।

CG Electricity News: कनेक्शन कटने के बाद जोड़ने पर 138 की होगी कार्रवाई

सीएसपीडीसीएल के एई कमलेश डेहरे ने बताया कि सामान्य बकायादारों की कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। 50 हजार से ऊपर बकायादारों का कनेक्शन काटा जा चुका है। अब 10 हजार से ऊपर बकायादारों का कनेक्शन काटा जाएगा। इसके अलावा कनेक्शन काटने की कार्रवाई जो चुकी है, वो अगर दोबारा जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं तो उस पर भी धारा 138 की कार्रवाई की जाएगी।

वसूली अभियान फिर से चलाई जा रही है। इस अभियान में 10 हजार से ऊपर बकायादारों का पैसा नहीं पटाने की स्थिति में सीधा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की कोई बहानेबाजी नहीं चलेगा। - कमलेश डेहरे, एई, जांजगीर-जोन, सीएसपीडीसीएल

Published on:
28 Feb 2026 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर