CG Dhan Kharidi: समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाने से परेशान किसान हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। गनीमत रहा कि अफसरों की समझाइश के बाद नीचे उतर आया…
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच जाए हैं। वहीं अब ऐसे किसानों का दर्द सामने आ रहा है। जांजगीर में एक किसान आज बिजली टावर पर चढ़ गया। वहीं उसकी हरकत से ग्रामीणों और प्रशासन के अफसरों को हैरत में डाल दिया। हालांकि समझाइश के बाद किसान टावर से नीचे उतरा।
जानकारी के अनुसार जिले के धूरकोट में एक किसान धान का टोकन नहीं मिलने पर आज अपनी जान देने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। बताया गया कि ग्राम कसौंदी के किसान अनिल सूर्यवंशी पर डेढ़ लाख रूपये के कर्ज है। वहीं समय निकल जाने पर ना तो टोकन कटा और ना ही धान बेच पाया। इससे परेशान किसान आज आत्महत्या की कोशिश की।
इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी गई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार समझाइश के बाद किसान उतरने के लिए राजी हुआ। अफसरों ने टावर से नीचे उतरकर बात करने और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान टावर से नीचे आया। जानकारी के अनुसार मौके पर तहसीलदार भी पहुंचे हुए थे, तहसीलदार लगातार समझाइश दे रहे थे, जिसके बाद किसान को टावर से नीचे उतारा गया। इधर इस घटना से पूरे गांव में खलबली मच गई।