जांजगीर चंपा

Breaking : गैस सिलेंडर फटने से मिठाई दुकान में लगी भीषण आग, घर के लोगों ने भाग कर बचाई जान

- आग इतनी भीषण है कि आसपास की दुकानें भी चपेट में आ गई। फिलहाल दमकल की गाडिय़ां और चांपा पुलिस आग में काबू पाने की कोशिश में लगी है।
less than 1 minute read
Breaking : गैस सिलेंडर फटने से मिठाई दुकान में लगी भीषण आग, घर के लोगों ने भाग कर बचाई जान
Breaking : गैस सिलेंडर फटने से मिठाई दुकान में लगी भीषण आग, घर के लोगों ने भाग कर बचाई जान

जांजगीर-चांपा. चांपा के सदर बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक मिठाई दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दे दी है। मौके पर दमकल की गाडिय़ां पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग इतनी भीषण है कि आसपास की दुकानें भी चपेट में आ गई। फिलहाल दमकल की गाडिय़ां और चांपा पुलिस आग में काबू पाने की कोशिश में लगी है।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि चांपा के सदर बाजार स्थित अनमोल स्वीट में अचानक गैस सिलेंडर फटने की आवाज आई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगी जिसमें घर के लोगों ने भाग कर जान बचाई तथा रिहायशी इलाका होने के कारण सदर बाजार के लोगों ने तत्काल दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाडिय़ां तथा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आग इतनी तेज है कि आग पर काबू पाना मुश्किल सा हो गया है। आग ने पड़ोस की दुकानों को भी लिया अपनी चपेट में लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल चांपा पुलिस और दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Updated on:
09 Nov 2018 11:51 am
Published on:
09 Nov 2018 11:51 am
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने