होटलों के समीप खुली हैं दुकान
चाम्पा बिर्रा मेन रोड में होटल के समीप ही पटाखे की दुकान खुली है, जो कभी भी घटना का सबब बन सकता है, जहां पर पटाखों की दुकान खुली है उसके दोनों ओर महज सौ मीटर के अन्तराल में दो-दो होटल संचालित है, ऐसे तो आज तक कोई घटना नहीं हुई, फिर भी सुरक्षा के ख्याल से होटलों के समीप दुकान खुले हैं, प्रशासन की ओर से इस तरह खुले दुकानों की जांच नहीं की जाती है इसके कारण बिना किसी भय के दुकान चला रहे हैं