पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जैजैपुर बाराद्वार चौक पर घेराबंदी कर हरि को पकड़ लिया। आरोपी के पास एक जेरीकेन में 45 लीटर महुआ शराब रखा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह सकरेली निवासी रमेश कुमार सतनामी पिता बहेलिया के पास भी बड़ी मात्रा में महुआ शराब मिलने की सूचना पर पुलिस ने रमेश के ठिकाने में दबिश दी। रमेश काले रंग के जरीकेन में 28 लीटर महुआ शराब रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में बाराद्वार थाना प्रभारी राजकुमार लहरे एवं उनकी टीम का योगदान था।