Constable dead body found: पांच दिन से बाद आरक्षक की लाश नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
जांजगीर-चांपा. मुलमुला थाने में डायल 112 में तैनात आरक्षक का शव शनिवार को धाराशिव मेहदा नहर में तैरते मिला है। आरक्षक एक अक्टूबर से ड्यूटी से गायब था। उसका पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार को उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है। घटना कैसे हुई इस बात का पता लगाया जा रहा है।
पामगढ़ पुलिस के मुताबिक शनिवार को धाराशिव के लोगों ने डायल 112 की टीम को फोन पर सूचना दी कि नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैर रहा है। उसका सिर का हिस्सा पानी में डूबा है। उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पहले को शव को बाहर निकालने आनाकानी की। फिर ग्रामीणों के दबाव पर शव को किसी तरह बाहर निकाला।
शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन बड़ी मुश्किल से बाद में शव की पहचान मुलमुला थाने में पदस्थ आरक्षक रोहिणी प्रधान के रूप में हुई। पुलिस ने आरक्षक के परिजनों को फोन कर बुला लिया है। वह घर से कब निकला और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच पामगढ़ पुलिस कर रही है।
Read More: Chhattisgarh