25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 46 हजार रुपए बरामद

Loot Case: जैजैपुर के दो बदमाश युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम
1 minute read
Google source verification
किसान से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 46 हजार रुपए बरामद

किसान से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 46 हजार रुपए बरामद

जांजगीर-चांपा. जैजैपुर ओड़ेकेरा के बीच गुरुवार को हुई लूटकांड के दो आरोपी 24 घंटे के अंदर पकड़ में आ गए। लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। इस आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को ढूंढ़ निकाला। दरअसल जैजैपुर पुलिस के अनुसार अमलीडीह निवासी राजूलाल चंद्रा पिता बेदराम चंद्रा (42) गुरुवार की सुबह बैंक से पैसा निकालने एसबीआई जैजैपुर आया था।

बैंक में उसका काम जल्दी हो गया। तकरीबन 11 बजे केसीसी खाते का 49 हजार रुपए निकालकर जैजैपुर-हसौद मार्ग में ओड़केरा के रास्ते से जा रहा था। वह जजैपुर ओड़ेकेरा के बीच पहुंचा ही था। इसी दौरान बाइक में सवार स्कार्फ बांधे दो लोग बाइक सवार को रुकवाया और उसके पाकेट में रखे 49 हजार रुपए को लूटकर जैजैपुर की ओर भाग निकले।

Read More: Breaking: बैंक से रकम निकाल कर घर जा रहे किसान से 59 हजार की लूट, पुलिस ने की नाकेबंदी
युवक ने जैजैपुर थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाली, इससे संदेहियों का सुराग लग गया। संदेही सूरज कुमार चंद्रा पिता राधेश्याम (19) अपने साथी इकरार खान पिता सत्तार खान (22) के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ही आरोपी जैजैपुर के वार्ड नंबर 12 व 10 के हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तब दोनों ने ही लूट स्वीकार कर ली।

आरोपियों से लूट की रकम 46 हजार रुपए व पीडि़त की बाइक की चाबी के अलावा वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है। शेष रकम तीन हजार को खर्च करना बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 394 के तहत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Read More: Chhattisgarh News