
Breaking: बैंक से रकम निकाल कर घर जा रहे किसान से 59 हजार की लूट, पुलिस ने की नाकेबंदी
जांजगीर-चांपा. जैजैपुर क्षेत्र के अमलीडीह छपोरा मार्ग में गुरुवार को करीब 12 बजे एक किसान से दो नकाबपोश युवकों ने 49 हजार लूटकर भाग निकले। लुटेरों ने किसान की धुनाई भी की। पीडि़त किसान ने मामले की रिपोर्ट जैजैपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस चारों दिशाओं में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जैजैपुर पुलिस के अनुसार अमलीडीह निवासी राजूलाल चंद्रा पिता बेदराम चंद्रा (42) गुरुवार को सुबह बैंक से पैसा निकालने एसबीआई जैजैपुर आया था। बैंक में उसका काम जल्दी हो गया। तकरीबन 11 बजे केसीसी खाते का 49 हजार रुपए निकालकर जैजैपुर-हसौद मार्ग में ओड़केरा के रास्ते से जा रहा था। वह अमलीडीह छपोरा के बीच पहुंचा ही था।
इसी दौरान बाइक में सवार स्कार्फ बांधे दो लोग बाइक सवार को रुकवाया। उससे रकम की मांग की, लेकिन जब वह रकम नहीं दिया तो फिर उससे मारपीट की। उसके पाकेट में रखे 49 हजार रुपए को लूटकर जैजैपुर की ओर भाग निकले। डरे सहमे युवक ने किसी तरह जैजैपुर थाना पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस तत्काल हरकत में आई और चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। इधर पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाले रही है। ताकि सीसी टीवी फुटेज में संदेहियों का सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
3 Oct 2019, 1:45 PM IST
Published on:
3 Oct 2019, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.