जांजगीर चंपा

#अवैध पार्किंग हटाने पुलिस व प्रशासन की टीम उतरी सड़कों पर, ऐसा रहा नजारा

नगरपालिका व राजस्व विभाग के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने की कार्यवाही

2 min read
नगरपालिका व राजस्व विभाग के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने की कार्यवाही

जांजगीर-अकलतरा. अकलतरा के शास्त्री चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक बेतरतीब पार्किंग को लेकर मंगलवार को पुलिस ने नगरपालिका व राजस्व विभाग के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने की कार्यवाही की। इसके लिए चेंबर ऑफ कामर्स ने भी पुलिस का सहयोग प्रदान किया। तेज बारिश के बाद भी पुलिस के द्वारा शहर के आवागमन को लेकर यह कदम उठाया गया। जिसकी अकलतरा के लोगों ने सराहना की।

ये भी पढ़ें

Corruption : पैसे लेकर अपात्रों को भी आवास आबंटित करवा देता है यहां के कलेक्टर का स्टेनो


गौरतलब है कि चांपा थाने में नव पदस्थ टीआई परिवेश तिवारी ने एक दिन पहले ही आमद दी है। उन्होंने शहर के मुख्य मार्ग में लगे बेतरतीब दुकानों पर गहरी चिंता जाताई और इसे व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया। इसे लेकर वह शुरू से ही सुर्खियों में रहे हैं। मंगलवार शाम पांच बजे बारिश के बीच टीआई परिवेश तिवारी नगरपालिका कर्मियों जनप्रतिनिधियों व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को साथ मिलकर शहर के शास्त्री चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक बेतरतीब पार्किंग को व्यवस्थित करने को लेकर जुट गए। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवसायियों को चेतावनी देकर दुकानें दायरे के भीतर लगाने के लिए कहा।

अक्सर होता यह है कि शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन के बीच चौबीसों घंटे भारी भीड़ रहती है। इससे स्टेशन जाने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसे देखते हुए टीआई परिवेश तिवारी ने सड़क के करीब निर्धारित स्थान में चूना से मार्किंग कर व्यवसायियों को दायरे में रहकर दुकान लगाने के लिए अल्टीमेटम दिया। ताकि शहर के भीतर व्यवस्थित आवागमन हो सके और लोग दुर्घटना के शिकार न हों। शहरवासियों ने कहा कि पुलिस के द्वारा इस तरह के प्रयास पहली बार किया गया। इसे लेकर अकलतरा वासी पुलिस के नेक पहल की सराहना कर रहे हैं।

-------------

परिवेश तिवारी ने लिया अकलतरा थाना प्रभारी का चार्ज
अकलतरा. हाल ही में दूसरे जिलों से आए टीआई और यहां से दूसरे जिलों में गए टीआई के तबादले से हुए फेर बदल में कई थानों में थाना प्रभारियों के चहते बदल गए हैं। इसी क्रम में बिलासपुर से जांजगीर चांपा जिला स्थानांतरण में आए टाई परिवेश तिवारी को एसपी ने अकलतरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी। आदेश मिलते ही परिवेश तिवारी ने अकलतरा थाने का चार्ज ले लिया है। सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद वह मंगलवार को पूरा दिन क्षेत्र से आए लोगों से मिले। परिवेश ने पत्रिका को बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य है थाना क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर को बनाए रखा और लोगों की शिकायतों को अधिक से अधिक निराकरण करना।

ये भी पढ़ें

विद्युत मंडल के अफसरों के कमाई का जरिया बना सौभाग्य योजना

Published on:
08 Aug 2018 12:30 pm
Also Read
View All