जांजगीर चंपा

Janjgir Champa News: पति-पत्नी की सिर कुचलकर हत्या, वारदात से सहम उठे लोग, जांच के लिए पहुंचे SP

Janjgir champa News: सुबह-सुबह घर आई पड़ोसी महिला ने जो पति पत्नी की खून से सनी लाश देख दंग रह गई। पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों की सिर कुचलकर हत्या की है..

2 min read
double Murder in janjgir - champa sakti
पति-पत्नी की सिर कुचलकर हत्या ( Photo - Patrika )

Janjgir champa double Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सक्ती इलाके में डबल मर्डर की वारदात हुई है। अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह जब पड़ोसी पहुंचे तो दोनों की खून से सनी लाश देख दंग रह गए। डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, डॉग स्क्वायड और एफएसल की टीम पहुंची। किन कारणों के चलते दोनों की सिर कुचलकर हत्या की है अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

Sakti Double Murder: सुबह-सुबह घर आई थी पड़ोसी

मालखरौदा थाना अंतर्गत के ग्राम सेंदुरस का यह मामला है। बुधवार सुबह घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुबह पड़ोस की एक महिला किसी काम से दंपत्ति के घर पहुंची। घर के अंदर दोनों को मृत अवस्था में देखकर उसने ग्रामीणों को सूचना दी। (double Murder) इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान ग्राम सेदुरस निवासी पुरुषोत्तम खूंटे (70 वर्ष) और गोहारिन बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

सिर कुचलकर हत्या

Janjgir Champa News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपियों ने दोनों की सिर कुचलकर हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। ( Janjgir Champa News ) पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की सिर कुचलकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इलाके में सनसनी

डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पड़ोसियों से भी पूछताछ की। इस दौरान ऐसी कोई वजह सामने नहीं आई। अनुमान लगाया जा रहा है कि पास के किसी करीबी द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Published on:
03 Jun 2026 04:53 pm