जांजगीर चंपा

मायके से रुपए नहीं लाने पर पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला

- महिला की चींख पुकार सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और महिला को गंभीर अवस्था में बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए
2 min read
मायके से रुपए नहीं लाने पर पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला

जांजगीर-चांपा. बलौदा थानांतर्गत ग्राम कुरमा में रविवार को पति द्वारा अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। बुरी तरह झुलसे महिला गंभीर रूप से सिम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पति अपनी पत्नी से यह कहकर जिंदा जला रहा था कि वह अपने मायके से रुपए पैसे लाए। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की असफल प्रयास कर डाला। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की दोपहर दो बजे की है।

बलौदा पुलिस के मुताबिक उपा बाई पति मोहन सिंह गोंड़ (25) इस नाम से परेशान थी कि उसका पति आए दिन अपनी पत्नी उपा बाई से अपने घर से पैसे लाने की बात करता था। महिला जब अपने घर से पैसे नहीं लाती थी तब वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। हर बार की तरह रविवार की दोपहर दो बजे महिला किचन में खाना बना रही थी। उसकी गोदी में उसका डेढ़ साल का बेटा भी था। तभी उसका पति आया और अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की नीयत से जलती हुई चिमनी को अपनी पत्नी के उपर फेंक दिया।

महिला पहले अपने बेटे को अपने से जुदा की और खुद जलने लगी। वह चींख पुकार रही थी। तब उसका पति उसे ऐसी हालत में छोड़कर भाग निकला। महिला की चींख पुकार सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और महिला को गंभीर अवस्था में बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। आरोपी मोहन सिंह गोंड़ अपने घर से भाग निकला था और अपने रिश्तेदार के घर खिसोरा में छिपा हुआ था। जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर नवागढ़ ब्लाक के जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता संगीत कश्यप ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले माह अनशन किया था। जिसे प्रशासन ने आश्वासन देकर तुड़वा दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर कश्यप ने आत्मदाह की चेतावनी प्रशासन को दी थी। तय तिथि के मुताबिक उसके द्वारा आत्मदाह सोमवार को करना था। कश्यप सोमवार को कलेक्टोरेट जरूर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Published on:
06 Mar 2018 12:47 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने