जांजगीर चंपा

रफ्तार का कहर…दर्शनार्थियों से भरी पिकअप बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 12 गंभीर रूप से घायल

Janjgir Champa Road Accident : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मेंहदी के पास मंगलवार की देर रात बेकाबू पिकअप पेड़ से जा टकराया। इसमें 20 लोग सवार थे, जिसमें 12 लोगों को गंभीर चोटें आई है।
less than 1 minute read
Janjgir-Champa Accident: Pickup collided with tree, 12 injured
दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

CG Road Accident: जांजगीर। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मेंहदी के पास मंगलवार की देर रात बेकाबू पिकअप पेड़ से जा टकराया। इसमें 20 लोग सवार थे, जिसमें 12 लोगों को गंभीर चोटें आई है। कुछ लोगों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।तो वहीं कुछ लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार कोटा बिलासपुर के श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर मंगलवार को चंद्रपुर के चंद्रहासिनी मंदिर देर रात वापस लौट रहे थे। रात 12.30 बजे पिकअप मेहंदी गांव के पास पहुंची थी कि चालक आपा खो बैठा और उसकी पिकअप पेड़ से जा टकराई। मौके पर गंभीर रूप से घायलों का चीख पुकार का दौर चल रहा था। पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।

एक ही परिवार के हैं सदस्य

CG Bigg Road Accident: घायलों में सभी एक ही परिवार के थे। चालक भी उसी परिवार में से था। इसके कारण किसी ने अब तक शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। शिवरीनारायण थाना प्रभारी अवनीष श्रीवास ने बताया कि पीड़ित लोग अभी अपने अपने स्तर से अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

Updated on:
06 Jul 2023 04:35 pm
Published on:
06 Jul 2023 04:33 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह