जांजगीर चंपा

रोजगार का सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैम्प के जरिए इन पदों पर होगी बम्पर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी…देखें details

Job Alert: जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रात: 11 बजे से रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा में किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2024, 3:27 PM IST
job_alert_in_cg.jpg
पत्रिका ने उठाया बेरोजगारों का मुद्दा तो जारी हुआ कलैण्डर

CG Job News: जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रात: 11 बजे से रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा में किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में अघोर विद्यापीठ, पोड़ीदल्हा अकलतरा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन, जीवविज्ञान, भौतिक, लेखा, बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र, म्यूजिक टीजर, संस्कृत टीचर, कम्प्यूटर टीचर, इतिहास, लिपिक, कम्प्यूटर आपरेटर, एकाउन्टेंट, प्यून, आया आदि के पद शामिल है। उक्त पद के लिए पुरूष एवं महिला दोनो आवेदक पात्र होगें। प्रतिष्ठान द्वारा सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है जो न्यूनतम 10वीं से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण तक है एवं सभी पदों के लिए अनुभव अनिवार्य है। शिक्षकों के पद के लिए बीएड एवं डीएड अनिवार्य होगा। प्रतिष्ठान द्वारा चयनित आवेदकों को प्रतिष्ठान के नियमानुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा। चयनित आवेदक का कार्यक्षेत्र पोड़ीदल्हा अकलतरा रहेगा।

Published on: