CG Crime News: खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि चोरी की इस मामले में रिपोर्ट खरसिया के चंदन तालाब रोड भगत कालोनी निवासी अमन अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल ने दर्ज कराई थी। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसके घर से 22 जनवरी की रात कोई अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने की अंगुठी, पेंडल सेट, चैन, कंगन, चांदी का पायल, बिछिया, बच्चे का चांदी का कड़ा और नगद 25 हजार रुपए को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।