7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहर! ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Accident in Raigarh: कॉलेज जाने के दौरान एक छात्र तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर दुर्घटनाकारित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Feb 2024, 2:33 PM IST

accident_1.jpg

Ballia Accident News

CG Road Accident: रायगढ़ जिले में कॉलेज जाने के दौरान एक छात्र तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर दुर्घटनाकारित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम समारूमा निवासी राजेश यादव पिता स्व. पनिकराम यादव (22 वर्ष) चुहकीमार कालेज का छात्र था। रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी घर से कालेज जाने के लिए अपनी पल्सर बाइक क्रमांक सीजी-13 एएफ 8615 से जा रहा था। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित मन्नु ढाबा के पास पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेलर क्रमांक आरजे-29 जीबी 1231 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक चालक राजेश यादव को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े: CG Breaking: कवर्धा में पुलिस व नक्सलियों में फायरिंग, मुठभेड़ में दो नक्सली घायल

बाइक ट्रेलर के चक्के में फंस गई और छात्र चक्के से कुचला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लेागों ने दुर्घटनाकारित वाहन को घेरते हुए चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं ट्रेलर व चालक को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भरकर घटना की सूचना परिजनों को दी।

हादसों का डगर है घरघोड़ा मार्ग

Road Accident: रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग विगत कई सालों से बदहाली का दंश झेल रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विरोध भी किया गया। इसके बाद भी यह मार्ग दुरुस्त नहीं हो सका है। इससे इस मार्ग में आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसे से किसी की तत्काल मौत हो जाती है तो कोई अस्पताल के बेड में दम तोड़ देता है। मंगलवार को छात्र की मौत होने से उसके परिवार का सहारा छिन गया है। बताया जाता है कि मृतक छात्र का पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मेहनत कर इसे पढ़ा रही थी।

यह भी पढ़े: CG Naxal Attack: जगदलपुर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर...शव सहित बंदूक व पिस्टल बरामद