जांजगीर चंपा

Lok Sabha Election 2024: जांजगीर चांपा में 8 विधानसभा में से केवल 3 में कांग्रेस को मिली लीड

Lok Sabha Election 2024: इसी तरह बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा को 87912 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस को 90243 वोट मिले। इसी तरह बसपा के रोहित डहरिया को सबसे अधिक वोट 14111 वोट मिले।
less than 1 minute read
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: आज से ठीक छह महीना पहले हुए विधानसभा चुनाव में लोकसभा जांजगीर-चांपा से सभी आठ सीटों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसे देखते हुए कांग्रेस को कुछ जीत की उम्मीद थी, लेकिन सभी पांच विधानसभा में कांग्रेस चारों खाने चित्त नजर आई। केवल तीन विधानसभा में कांग्रेस को जीत मिली है। जिसमें जैजैपुर, पामगढ़ और बिलाईगढ़ शामिल है।

सूत्रों का मानना है कि यह तीनों विधानसभा बसपा का गढ़ है। लेकिन बसपाइयों ने कांग्रेस को वोट किया। जैजैपुर में भाजपा को 71822 वोट मिले। तो वहीं कांग्रेस को 80676 वोट मिले। वहीं पामगढ़ में बीजेपी को 65569 तो वहीं कांग्रेस को 66046 वोट मिले। इसी तरह बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा को 87912 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस को 90243 वोट मिले। इसी तरह बसपा के रोहित डहरिया को सबसे अधिक वोट 14111 वोट मिले।

कांग्रेस के 5 विधायक अपने क्षेत्र से कांग्रेस को लीड नहीं दिला सके। हालांकि उन्हें अनुमान था कि देश में मोदी लहर के चलते उन्हें हार का ही सामना करना पड़ेगा। इसे देखते हुए कांग्रेसी विधायक लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए केवल औपचारिकता पूरी की।

Updated on:
05 Jun 2024 06:57 pm
Published on:
05 Jun 2024 06:57 pm