LPG Cylinder Price: एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है। घेरलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक झटके में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं कर्मिशियल गैस सिलेंडर में तो महंगाई की आग और ज्यादा भड़की है।
LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है। घेरलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक झटके में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं कर्मिशियल गैस सिलेंडर में तो महंगाई की आग और ज्यादा भड़की है। कर्मिशियल गैस सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें 7 मार्च आधी रात से लागू कर दी गई।
शनिवार को गैस सिलेंडर रिफलिंग की बुकिंग कराने के दौरान उपभोक्ताओं को झटका लगा। जब उन्हें पता चला कि इस माह घेरलू सिलेंडर 1002 रुपए में मिलेगा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक एक दिन पहले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है। महिलाओं का कहना है कि इससे घर के बजट में भी असर पड़ेगा।
गैस सिलेंडर की दामों में बढ़ोतरी की पीछे वजह अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका को बताया जा रहा है। क्योंकि पिछले 10 माह से घेरलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अप्रैल 2025 के बाद घेरलू गैस सिलेंडर यथावत बनी हुई थी। केवल कर्मिशियल सिलेंडरों की कीमतों में ही उतार-चढ़ाव हो रहा था। ऐसे में घेरलू उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही थी। लेकिन एकबारगी 60 रुपए की बढ़ोतरी का असर रसोई के बजट में पड़ेगा।
हालांकि जिले के गैस एजेंसियों से चर्चा करने पर बताया गया कि कीमतों में वृद्धि हुई है पर गैस सिलेंडर की सप्लाई में फिलहाल कोई समस्या नहीं है, सप्लाई निरंतर जारी है।
पिछले माह फरवरी में घरेलू गैस सिलेंडर (लाल) 942 रुपए में मिला था। अब इस माह गैस सिलेंडर लेने के लिए 1002 रुपए चुकानें पड़ेगे। वहीं कमिर्शियल सिलेंडर (नीला) 2000 रुपए में मिल रहा था जो इस माह 2015 रुपए में मिलेगा। इधर सब्सिडी की राशि 67 रुपए ही मिलेंगे। इसके पूर्व अप्रैल 2025 में घेरलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। शहर के गैस एजेंसी के संचालक विजय अग्रवाल से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 मार्च से बदलाव हुआ है। घेरलू गैस सिलेंडर में 60 रुपए व कर्मिशियिल में करीब 115 रुपए की वृद्धि हुई है।
गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का असर उज्जवला की रिफिलिंग पर पड़ेगा। गरीब परिवारों को अब एकमुश्त 1000 रुपए चुकाने पड़ेंगे। ऐसे में रिफलिंग कराने के लिए हितग्राहियों को आर्थिक परेशानी होगी। हालांकि उज्जवला योजना में सरकार 367 रुपए की सब्सिडी दे रही है। जिससे उज्जवला में गैस सिलेंडर खरीदना अभी भी 367 रुपए कम पड़ेगा। ऐसे में शहरी क्षेत्रों में उज्जवला की रिफलिंग बढ़ती जा रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में उज्जवला की रिफिलिंग घटती जा रही है। कीमत बढऩे से उज्जवला योजना पर भी असर पड़ेगा।
जंग के चलते भारत में ही कई चीजों के दाम बढऩे का हल्ला मचने लगा है। सरकार ने भी गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा को इसी से जोडक़र देखा जा रहा है। दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा की चर्चा जोरों पर है।