जांजगीर चंपा

महंत बोले रेणू की परिस्थितियां ठीक नहीं थी, इसलिए वो अपनी पार्टी से लड़ रही

नामांकन के अंतिम दिन चरण दास महंत
2 min read
नामांकन के अंतिम दिन चरण दास महंत
नामांकन के अंतिम दिन चरण दास महंत

जांजगीर-चांपा. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन के अंतिम दिन चरण दास महंत सहित जिले के 6 विधानसभा सीट के कांग्रेसी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद महंत ने कहा कि 25 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहा हंू।

अजीब व नया-नया सा लग रहा हैं। रेणू जोगी को टिकट नहीं देने के सवाल पर महंत ने कहा कि कुछ परिस्थितियां ठीक नहीं थी। इसलिए वो अपनी पार्टी से नामांकन कर चुनाव लड़ रही है। टिकट वितरण में पार्टी में विरोध व कार्यालय में तोडफ़ोड़ के सवाल पर महंत ने कहा कि सब अपने लोग है। उन्हें मना लिया जाएगा।


जांजगीर-चांपा जिले के 6 विधानसभा सीट के कांग्रेसी प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन किया। जिसमें सक्ती सीट से चरणदास महंत, अकलतरा से चुन्नी लाल साहू , चंद्रपुर से रामकुमार यादव, जैजैपुर से अनिल चंद्रा, जांजगीर-चांपा से मोतीलाल देवांगन, गोरेलाल बर्मन ने नामांकन किया। नामांकन से पहले भाजपा की तर्ज पर कांग्रेसी नेता, रैली के साथ कलेक्टारेट पहुंचे। जिसमें प्रत्याशियों के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिन्हें संभालने में पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हलांकि सुरक्षा को देखते हुए अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। नामांकन के बाद कलेक्टोरेट से बाहर निकलते हुए महंत मीडिया से चर्चा की। जिसमें महंत ने सबसे पहले कहा कि 25 साल बाद प्रदेश की राजनीति में शामिल होकर चुनाव लड़ रहा हंू। कुछ नया-नया सा लग रहा है। रेणू जोगी को टिकट नहीं देने पर सवाल पर महंत ने कहा कि उनके पक्ष में परिस्थितियां कुछ ठीक नहीं थी। पर वो अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रही है।


सब अपने लोग हैं, मना लिया जाएगा
टिकट वितरण से नाराज कांग्रेसियों के फूटता गुस्सा व कार्यालय में तोडफ़ोड़ के सवाल पर महंत ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। टिकट वितरण के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम तो होता ही है। सब अपने लोग है, कोई नाराज नहीं है। सबको मना लिया जाएगा। वहीं एकजुट होकर भाजपा के इस 15 साल के शासन की पोल खोल, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की पहल की जाएगी।


सीएम उम्मीदवार के सवाल को टाल गए
कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम सूची में सांसद ताम्रध्वज साहू का भी नाम है। ऐसे में, सीएम पद के उम्मीदवार के रुप में अब 4 नाम सामने आने की बात को महंत हंसने लगे। उनकी माने तो यह एक रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार कर उनके प्रभाव का लाभ उठाएगी। कभी-कभी लोग उत्साहित होकर ऐसी बातें बोल देते हैं।


आई कार्ड की मांग पर भड़क गया गनमैन
नामांकन जमा करने जाते समय कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के संयोजक डॉ. चरण दास मंहत के गनमैन को कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस ने अंदर से जाने से रोका दिया। पुलिस द्वारा आई कार्ड दिखाने की बात पर काफी देर तक बहस भी हुई। जब इस बात की खबर कांग्रेसी कार्यकार्ताओं को हुई तो वो मौके पर पहुंचे और गनमेन को अंदर आने को कहने लगे। पर पुलिस ने नियम के विपरीत जाने से मना कर दिया। पुलिस व कांग्रेसी नेता महंत के गनमैन के बीच हुई बहस की वीडियो शहर में तेजी से वायरल हो चुका था।

Updated on:
03 Nov 2018 09:31 pm
Published on:
03 Nov 2018 04:57 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने