जांजगीर चंपा

Murder Case; छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी

Murder Case; जांजगीर-चांपा में चार लोगों की हत्या कर दी है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है

2 min read
एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या (Photo Patrika)

Murder Case; @आनंद नामदेव। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटे समेत एक ही परिवार के चार लोगो की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पूरी घटना शिवरीनारायण थाना के भवतरा गांव की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जाँच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

Aman Ojha Murder Case: भाजपा नेता बोले- अमन ओझा की हुई है हत्या, पुलिस ने बरती है घोर लापरवाही, आईजी से कार्रवाई की मांग

देर रात हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, वारदात देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम जाँच में जुटी

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। इस चौहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

खून से सना मिला चारों का शव

बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान के निर्माण कार्य के चलते मौके पर ही रुका हुआ था। सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने जब चारों को खून से सना देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

मृतकों के नाम

मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा शामिल हैं। जांच में कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जल्द होगा खुलासा

पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य सभी एंगल से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। चार लोगों की एक साथ हत्या की इस वारदात ने पूरे जांजगीर-चांपा जिले को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Updated on:
14 May 2026 10:53 am
Published on:
14 May 2026 10:18 am
Also Read
View All