जांजगीर चंपा

सेवा सहकारी समिति किरारी के प्रबंधक करते हैं मनमानी, जानिए क्या हैं साईड इफेक्ट

बिना सूचना व बैठक के सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करने का आरोप

2 min read
बिना सूचना व बैठक के सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करने का आरोप

जांजगीर-पकरिया. अकलतरा विकासखंड अंतर्गत किरारी गांव में संचालित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक की मनमानी से समिति के संचालक खासे परेशान हैं।

उन्होंने प्रबंधक की तानाशाही पूर्ण कार्यशैली को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक अकलतरा के शाखा प्रबंधक सहित कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, सहकारिता विस्तार अधिकारी और उप पंजीयक कार्यालय तक में शिकायत की है। कई बार शिकायत के बाद भी इस मामले में अब तक कोई जांच नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें

महीने भर पहले शहर के मुख्य मार्गों पर लगे एलईडी फिर भी कायम रहता है अंधेरा

इससे प्रबंधक की मनमानी पूरी तरह से बढ़ चुकी है। सेवा सहकारी समिति किरारी के अध्यक्ष चंद्रभान जंगले ने बताया कि समिति के प्रबंधक बजुर सिंह राज मनमानी पूर्वक नियम कायदों को ताक में रखकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हालत यह हो गई है कि समिति के अध्यक्ष और संचालक मंडल का औचित्य ही खत्म हो गया है।

प्रबंधक बिना किसी सदस्य और अध्यक्ष को सूचना दिए बगैर कागजों पर बैठक बुला लेता है। कार्यवाही पंजी को अपने पास रखे होने से वह रजिस्टर में ही बैठक के निर्णय को फर्जी तरीके से मनमाने ढंग से कार्य संचालक मंडल की बगैर जानकरी के लिखता है और फर्जी प्रस्ताव अंकित कर कार्यवाही विवरण को लिख देता है।

इसके बाद बिना किसी को सूचित किए मद भी आहरित करके उसे खर्च कर रहा है। अध्यक्ष का आरोप है कि संस्था प्रबंधक मनमानी पर उतारू है। संचालन समिति के सदस्यों ने इसकी मनमानी की शिकायत कई बार उच्च अधिकरियों से की है, लेकिन कोई जांच व कार्यवाही नहीं की जा रही है। उसकी लापरवाही के चलते अब तक धान उठाव के दौरान हमाली की मजदूरी भी नहीं दी गई है।

कर दी फर्जी नियुक्ति
संचालक मंडल की माने तो प्रबंधक ने एक अप्रैल 2017 से गांव के ही बलराम गोंड़ को सेवा सहकारी समिति किरारी में चौकीदारी के पर पर नियुक्त कर दिया है।

संचालन समिति ने जब इस नियुक्ति को गलत बताते हुए भर्ती करने का कारण पूछा तो प्रबंधक ने उसे उसके पॉवर की बात कहते हुए संचालन समिति को कहा कि उन्हें प्रबंधक से पूछताछ करने का कोई अधिकार नहीं है।

बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार
सेवा सहकारी समिति किरारी के प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का आरोप कई बार लग चुका है। उस पर आरोप है कि उसने समिति कार्यालय के मेन गेट में दरवाजा लगवाया है, जिसकी अधिकतम कीमत 10 हजार रुपए होगी, लेकिन प्रबंधक ने तीस हजार रुपए आहरण किया है। इतना ही नही पैसा आहरण होने के बाद भी कार्यालय में पंखे नहीं लगवाए गए हैं। जानकरी मांगने पर प्रबंधक के द्वारा संचालक समिति को भंग करने की धमकी दी जाती है। प्रबंधक बिना किसी सूचना के आये दिन अनुपस्थित रहता है, जिससे समिति का कार्य प्रभावित होता है।

अध्यक्ष के सभी आरोप गलत
मैं अभी एक बैठक में हूं। अध्यक्ष के सभी आरोप गलत है। जांच करने पर सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी।
-बजुर सिंह राज, प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति, किरारी

ये भी पढ़ें

जिले में एक तिहाई मयखाने खुले हैं महिलाओं के नाम, बदलेगी कमान
Published on:
23 Mar 2018 07:27 pm
Also Read
View All