जांजगीर चंपा

सक्ती को राजस्व जिला बनाने संघर्ष समिति ने की बैठक, आंदोलन की बनाई रणनीति

पहले चरण में 18 सितंबर को राज्यपाल के नाम एसडीओ सिविल को ज्ञापन दिया जाएगा

2 min read
सक्ती को राजस्व जिला बनाने संघर्ष समिति ने की बैठक, आंदोलन की बनाई रणनीति

सक्ती को राजस्व जिला बनाने संघर्ष समिति ने की बैठक, आंदोलन की बनाई रणनीति
सक्ती. जिला बनाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को एक बैठक आयोजित कर सक्ती को राजस्व जिला बनाये जाने की मांग दोहराई। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने मांग के समर्थन में विस्तार से अपनी बात रखते हुए संघर्ष को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिये व्यापक रणनीति बनाने पर जोर दिया। ब्रिटिश जमाने की तहसील सक्ती को जिला बनाने के लिये शुरू किया गया आंदोलन एक बार फिर से जोर पकडऩे लगा है।

इस संबंध में शनिवार को सामुदायिक भवन में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे बड़ी संख्या में नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर से सक्ती को राजस्व जिला बनाएं जाने की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर दबाव बनाने के लिये सड़कों पर उतरने का फैसला किया। जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्षअधिवक्ता दिगम्बर चौबे ने लोगों के सामने प्रस्तावित जिले का खाका सामने रखते हुए मांग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
लोगों से सुझाव लेने के बाद भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन के पहले चरण में 18 सितंबर को राज्यपाल के नाम एसडीओ सिविल को ज्ञापन दिया जाएगा। जरूरत पडऩे पर भविष्य में नगर बन्द कर एनएच में चक्काजाम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

युवा कांग्रेस नेता की पत्नी की खुदकुशी का मामला, पोस्टमार्टम करने के पहले चार घंटे तक मृतका के परिजनों ने जमकर किया हंगामा

संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौबे ने बताया कि आंदोलन के विस्तार को लेकर उनकी पूरी टीम नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर लोगों को जागरूक करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, मनहरण राठौर, गुलजार सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, अजीत साहू, गिरधर जायसवाल, राजू दरयानी, पिंटू ठाकुर, राकेश रोशन महंत, संजय शर्मा, सन्तोष सोनी, लाला, दादू चन्द्रा, सत्येन्द्र सोनी, ईश्वर लोधी, पप्पू खान, राज शर्मा, बन्टी नायक, कृष्ण कुमार गबेल, भगवती तिवारी, साधेश्वर गबेल, कामरेड अनिल शर्मा, देवेंद्र निर्मलकर, मनीष कथूरिया, अनीश खान एवं अनेक संगठन व राजनैतिक दलों के नेता उपस्थित थे। कोरबा के विधायक जयसिंह अग्रवाल एवं कांग्रेस द्वारा नियुक्त जनसंवाद प्रभारी जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सक्ती पहुंचे जहां अधिवक्ताओं से जनसंवाद किया। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सक्ती को जिला बनाने के आंदोलन में मैं सक्ती के साथ हूं।

चक्काजाम की रणनीति बनी
जिला बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर की गई बैठक में जिस तरह से सुझाव दिए गए उसे लेकर चक्काजाम की रणनीति बनाई गई।

ये भी पढ़ें

बदले मौसम से वायरल फीवर की चपेट में आए लोग
Published on:
16 Sept 2018 12:53 pm
Also Read
View All