पुलिस पर दबाव में पंचनामा करने का आरोप
मृतिका के भाई दिग्विजय कश्यप ने उसकी की हत्या करने का आरोप लगाय है। उनका कहना है कि घटना शुक्रवार लगभग दो बजे के बीच की है, जबकि मायके पक्षको जानकारी तीन बजे के बाद दी गई। जब तक मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचते तब तक मृतिका का शव फंदे से उतारकर नीचे लिटा दिया गया था। दिग्विजय का कहना है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद घटना स्थल पर घर की कोई लेडीज नहीं थी। वहां न सास, ससुर न पति निखिल और न देवर कोई भी मौजूद नहीं था। पंचनामा के कार्रवाई के दौरान भी पीडि़त पक्ष ने ससुराल पक्ष के सदस्य की उपस्थिति की मांग की, लेकिन पुलिस ने दबाव के चलते पंचनामा कार्रवाई अकलतरा के नेताओं व नगर वासियों के सामने की। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।