जांजगीर चंपा

योजना के तहत मिला मोबाइल फटा, कमरे में जाकर देखा तो फटी रह गई आंखें

ऐसे में संचार क्रांति योजना के तहत बांटा गया मोबाइल के फटने से राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने की संभावना है।

less than 1 minute read
योजना के तहत मिला मोबाइल फटा, कमरे में जाकर देखा तो फटी रह गई आंखें

चांपा. संचार क्रांति के तहत मुख्यमंत्री द्वारा बांटा गया मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे मोबाइलधारक महिला सहित पूरा परिवार सन्न है। विधानसभा चुनाव से पहले मोबाइल बांटने को लेकर पहले ही सियासी पारा गर्म है। इसे लेकर विपक्ष लगातार शब्दों का तीर चला रहा है।

जुमरातन खान पति गफ्फार खान जो श्रीश्याम खाटू मंदिर के पीछे रहते हैं। शाम 6 बजे विस्फोटक बम की तरह आवाज आने पर जुमरातन खान ने जा कर देखा तो कमरा पूरा धुंआ से भरा हुआ था। संचार क्रांति योजना के तहत मिला मोबाइल विस्फोट से जल रहा था। ऐसे में संचार क्रांति योजना के तहत बांटा गया मोबाइल के फटने से राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने की संभावना है। इधर, मामले की सूचना मिलने पर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कमीशन के फेर में स्तरहीन मोबाइल बांटने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें

CG Impactful News : किसान को मिला ट्रैक्टर भाड़ा, जानें कहां दबी थी फाइल

ये भी पढ़ें

Video- 70 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज पढ़कर कंपनी मैनेजर के फूले हाथ-पांव, पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के बाद ये हुआ…
Published on:
16 Aug 2018 09:08 pm
Also Read
View All