एक दर्जन संगठनों के कर्मचारी काम छोड़कर एक दिवसीय हड़ताल पर
जांजगीर-चांपा. जिले के लगभग एक दर्जन संगठनों के कर्मचारी मंगलवार को काम काज छोड़कर एक दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कचहरी चौक में जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में रैली निकाली। कर्मचारियों की हड़ताल को बसपा, कांग्रेस सहित सहित अन्य संगठनों से खुलकर समर्थन मिला।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली से संबंध छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं संबद्ध संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल 27 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे से धरना दिया और रैली निकाली।
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन क्षत्रिय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों का केवल शोषण कर रही है। उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीते 22 दिनों से हड़ताल पर हैं।
चार हजार रुपए वेतन में उनका घर नहीं चल पाता है। उनकी जायज मांग को भी शासन मानने से मना कर रहा रहा है। इस दौरान बसपा विधायक केशव चंद्रा, कांग्रेस के इंजी. रवि पांडेय, रामकुमार यादव सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिल भारतीय कर्मचारी संघ आल कर्मचारी फेडरेशन के कर्मचारी, लिपिक, शिक्षक, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी,
जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ, कोटवार संघ, वन कर्मचारी संघ, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, भंडार गृह निगम, फेडरेशन, स्वास्थ्थ संयोजक संघ, शिक्षा कर्मी , स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, रोजगार सहायक संघ, प्रेरक संघ, रसोइया संघ, मितानिन संघ, गौ सेवक संघ सहित समस्त संबद्ध कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने शासन के कर्मचारी विरोधी नीति के विरोध में जांजगीर चांपा जिला के कर्मचारी आंदोलन में शंखनाद किया।
पहले कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद विशाल रैली में शामिल होकर कर्मचारी एकता का परिचय दिया। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन क्षत्रिय, आंबा संघ के जिला अध्यक्ष ताज बेगम, दिल कुमार रोहिदास, शांति दास महंत, संतोष सिंह, पवन चंदेल, राधेश्याम शर्मा, जयचंद राठौर, चंद्रहास सिंह कुशवाहा, धन सिंह बनाफर, सतीश साहू, यशवंत पटेल, बलराम जलतारे, दिलदार सिंह पवार, मोहन यादव, आरपी राठौर, घनश्याम देवांगन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
दफ्तरों में रहा सन्नाटा
कर्मचारियों की हड़ताल से दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी सुबह से दफ्तर छोड़कर कचहरी चौक के हड़ताल में शामिल हो गए। खासकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अधिकतर कर्मचारियों ने हड़ताल पर थे। इसी तरह सबसे अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने हड़ताल में शामिल होकर सरकार का विरोध किया।