11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : हत्या के बाद नहर में मिट्टी के नीचे दबा दिया महिला का शव

कमरीद की महिला गोबर बीनने गई खेत

2 min read
Google source verification
janjgir champa industries,janjgir police,murder in janjgir,crime in janjgir police,

कमरीद की महिला गोबर बीनने गई खेत

जांजगीर-चांपा. गोबर बीनने खेत गई महिला का शव दो दिन बाद माइनर नहर के मिट्टी में दबी अवस्था में मिली। महिला की गला दबाकर पहले हत्या की गई, इसके बाद उसे माइनर नहर के बीच मिट्टी से पाटकर दबा दिया गया।

शुक्रवार की सुबह महिला के परिजन खेत की ओर ढूंढने निकले तब महिला का चप्पर व टोकरी देखकर उसकी तलाश किए तब पता चला उसकी हत्या कर दी गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।


चांपा पुलिस को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि भाठापारा कमरीद की महिला का शव हथनेवरा-कमरीद -अफरीद के बीच खेत से गुजरी माइनर में मिट्टी से दबा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पंचनामा के दौरान पुलिस को यह पता चला कि महिला कमरीद निवासी सुफल बाई पति भूषण सूर्यवंशी (२९) की है। महिला के गले में चोंट के निशान पाए गए।

जिससे इस बात की पुष्टि हो गई कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। इधर पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके परिजनों ने बताया कि महिला गुरुवार की सुबह गोबर बीनने खेत की ओर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसके परिजनों ने मामले की सूचना सारागांव थाने में दी थी। सारागांव पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी, लेकिन कल तक उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम जब लोग खेत की ओर उसकी खोज खबर के लिए गए तब महिला का शव माइनर नहर के मिट्टी में दबी हुई थी। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की तलाश है। पुलिस तीन चार संदेहियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


लूट की नीयत से हत्या की आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक महिला की हत्या लूट की नीयत से हत्या होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला गले में सोने की माला पहनी थी। वारदात को अंजाम देने वालों को इस बात की भनक रही होगी। क्योंकि महिला के गले से सोने के चेन गायब है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है हत्या की गुत्थी २४ घंटे के भीतर सुलझ जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग