जांजगीर चंपा

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली के पहिए में दबकर चालक की मौत

जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्द्री गांव में मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर चालक युवक की ट्राली की पहिए की चपेट में आने के दौरान मौके पर ही युवक की पहिए में दबकर दर्दनाक मौत गई।
less than 1 minute read
accident
,

जैजैपुर. जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्द्री गांव में मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर चालक युवक की ट्राली की पहिए की चपेट में आने के दौरान मौके पर ही युवक की पहिए में दबकर दर्दनाक मौत गई। मामले की सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।

उक्त घटने पर मृत युवक का नाम किशोर यादव है जो बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा गांव का निवासी बताया जा रहा है। मामले पर जैजैपुर थाना प्रभारी तेज कुमार यादव से मिली जानकारी के अनुसार सेन्द्री गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर ठेकेदार द्वारा सड़क पर मुरूम बिछाने का कार्य कराया जा रहा है।

मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे कार्य प्रारंभ हुआ एवं ट्रैक्टर चालकों के द्वारा मुरूम बिछाने का कार्य किया जा रहा था, उसी समय ट्रैक्टर चालक किशोर यादव अपने ट्रैक्टर पर मुरूम लोडकर सड़क पर मुरूम गिराने हेतु पहुंचा तथा मुरूम के ढेर पर ट्रैक्टर चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर चालक उक्त युवक इंजन से नीचे ट्राली की ओर जा गीरा, जिससे ट्राली के पहिए में दबकर ट्रैक्टर चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं चालक के साथ हेल्पर भी ट्रैक्टर में उपस्थित था जो, घटना ग्रस्त होते-होते बचा। मामले की सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
16 Dec 2020 04:33 pm
Published on:
16 Dec 2020 04:33 pm
Also Read
View All
बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा