जांजगीर चंपा

भीमा तालाब अब नहर के पानी से होगा जलमग्न, लोगों को मिलेगा साफ-सुथरा पानी

- तालाब में साढ़े 6 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।

2 min read

जांजगीर-चांपा. जांजगीर का ऐतिहासिक भीमा तालाब अब नहर के पानी से जल्द ही जलमग्न होगा। इसके लिए नगर पालिका के ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। 45 लाख की लागत से नहर से लेकर भीमा तालाब तक नाली का निर्माण किया जाएगा। नाली के माध्यम से नहर का पानी तालाब तक जाएगा और तालाब में साफ सुथरा पानी भरेगा। इससे शहर के लोगों को इस साफ सुथरा पानी का लाभ मिलेगा। नाली निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

शहर का ऐतिहासिक भीमा तालाब की रौनक अब बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। तालाब में साढ़े 6 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। वहीं तालाब में पानी भरने के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। शहरवासियों की मेहनत आखिरकार रंग लाई और अफसरों के नींद खुल गई। नगर पालिका ने यह कार्य शुरू कर दिया है। एक ओर भीमा तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं नाली निर्माण का कार्य भी जोर पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें

धान उठाव के लिए पहले मैं के चक्कर में ट्रांसपोर्टरों में हुआ विवाद, राइस मिल में भिड़े ट्रांसपोर्टर

नहर के पानी से तालाब भरेगा और शहरवासियों को निस्तारी के लिए साफ सुथरा पानी मिलेगा। ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। एक्सीवेटर के माध्यम से पुरानी नाली बनी थी उसे उखाड़कर नए सिरे से नाली निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि इस सीजन में तालाब नहर के पानी से भरेगा या नहीं यह संसय बना हुआ है। यदि ठेकेदार द्वारा काम समय पर करा दिया जाए तो तालाब में नहर से पानी भर सकता है।

बीटीआई चौक के पास आ सकती है दिक्कत
बीटीआई चौक के पास नाली निर्माण में दिक्कतें आ सकती है। दरअसल नहर के 100 मीटर नीचे बीएसएनएल कार्यालय रोड है। इस रोड के नीचे से नाली गुजारने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सड़क के नीचे से अंडरग्राउंड नाली का निर्माण किया जाएगा। ताकि सड़क भी बनी रहे और नाली का निर्माण हो जाए। फिलहाल सिंचाई विभाग के अफसर और नगरपालिका का ठेकेदार नाली निर्माण के लिए लगे हुए हैं। नाली का निर्माण हो जाएगा और भीमा तालाब में नहर का पानी आसानी से भरा जाएगा।

युवाओं की मेहनत रंग लाई
भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए आखिरकार शहवासियों की मेहनत रंग लाई है। शहर के युवाओं ने इसके लिए मेहनत की थी। यहां तक कि कई बार युवाओं ने रैलियां भी निकाली, धरना प्रदर्शन किया। इतना नहीं उन्होंने मटके में नहर से पानी लेकर भीमा तालाब को भरने के लिए प्रदर्शन किया था। इसके बाद नगर पालिका के अंधिकारियों की आंख खुली और तत्काल काम शुरू कराया गया था।

ये भी पढ़ें

फाटक खुलने के इंतजार में एक घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहे राहगीर
Published on:
15 Apr 2018 12:43 pm
Also Read
View All