जांजगीर चंपा

पुलिस ने घेराबंदी कर 16 जुआरियों को पकड़ा, इतने लाख की जब्ती

- पुलिस को मुखबिर से बस्ती में जुआ खेलने की मिली थी सूचना
less than 1 minute read
पुलिस ने घेराबंदी कर 16 जुआरियों को पकड़ा, इतने लाख की जब्ती
पुलिस ने घेराबंदी कर 16 जुआरियों को पकड़ा, इतने लाख की जब्ती

जांजगीर-चंपा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लाख 51 हजार 200 रुपए नकदी के साथ 16 जुआरियों को पकड़ा। दीपावली के दिन पुलिस को मुखबिर से बस्ती में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने की फिराक में थे, पर पुलिस ने घेराबंदी कर 16 जुआरियों को पकड़ लिया।

इसमें अशोक राठौर, अखिलेश राठौर, दिलीप राठौर, विरेन्द्र साव, दिनेश राठौर, सतोष राठौर, सजय यादव, राकेश राठौर, सतीश राठौर, सतानंद देवागन, पप्पू राठौर, अजय यादव अभि राठौर, अंकुश उपाध्याय, हेमंत राठौर, अविनाश राठौर सभी साकिनान जांजगीर बस्ती थाना जांजगीर से मिले। जिनके फड़ से कुल 1 लाख 51 हजार 200 रुपये नगद बरामद किया गया। इसका थाना जाजगीर द्वारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में क्राइम ब्रांच प्रभारी सउनि मुकेश पाण्डेय, मनोज तिग्गा आर राजेश धिरहे, रोहित कहरा, विवेक ठाकुर, दुर्गेश खुटे, सुरेंद्र खरे, राघवेंद्र तथा थाना जांजगीर स्टाफ शामिल थे।

Updated on:
09 Nov 2018 06:14 pm
Published on:
09 Nov 2018 06:14 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने