जांजगीर चंपा

‘क्वालिटी सर्कल ग्रुप’ की रहेगी लेबर रूम व आपरेशन थिएटर पर पैनी नजर

जिला अस्पताल में आज से नई व्यवस्था की शुरुआत

2 min read
जिला अस्पताल में आज से नई व्यवस्था की शुरुआत
जिला अस्पताल में आज से नई व्यवस्था की शुरुआत

जांजगीर-चांपा. जिला अस्पताल के लेबर रूम व आपरेशन थिएटर में गुणवत्ता लाने क्वालिटी सर्कल ग्रुप का गठन किया गया है। ग्रुप में सिविल सर्जन समेत छह सदस्यीय टीम मॉनिटरिंग करेगी। यह टीम इस बात पर जोर देगी कि लेबर रूम तथा आपरेशन थिएटर में साफ -सफाई सहित अन्य व्यवस्था भलिभांति हो रही है या नहीं। शनिवार से यह टीम काम करना शुरू दी है।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा निर्देश में लक्ष्यकार्यक्रम के तहत अब प्रत्येक जिला अस्पताल में क्वालिटी सर्कल गु्रप का गठन किया गया है। स्वास्थ्य संचालक के आदेश के तहत शनिवार को जिला अस्पताल में क्वालिटी सर्कल ग्रुप गठन किया गया।

ग्रुप के लीडर सिविल सर्जन को बनाया गया है। टीम में सदस्य के रूप में पांच अन्य डॉक्टरों को शामिल किया गया है। जिसमे स्त्री रोग विशेषज्ञ, अनेस्थिशिया स्पेशलिस्ट सहित ब्लड बैंक के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

गु्रप बनाने का उद्देश्य लेबर रूम एवं आपरेशन थिएटर में मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच की जाएगी और निर्धारित मानकों में खरा उतरने कोशिश की जाएगी। इतना ही नहीं टीम स्वास्थ्य संबंधित प्रोटोकॉल, स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन में काम कर रही है या नहीं इस बात पर जोर देगी। इसके अलावा मेनेजमेंट के तहत लेबर रूप व आपरेशन थिएटर में आवश्यकता एवं जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान देगी।


ऐसा इसलिए किया जा रहा
अस्पताल का लेबर रूम व आपरेशन थिएटर जान होती है। आपरेशन थिएटर में अक्सर कई तरह की परेशानियां आते रहती है। प्रापर फ्यूमिगेशन नहीं होता। इसके चलते मरीजों का संक्रमण का खतरा सताते रहता है। इनकी मॉनिटरिंग नहीं होने से कई समस्याएं बरकरार रहती है। जिसे देखते हुए शासन द्वारा प्रत्येक जिला अस्पताल में टीम का गठन किया जा रहा है। टीम के पदाधिकारी नियमित मॉटरिंग करेंगे और रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।


यह होंगे ग्रुप के सदस्य
-सिविल सर्जन डॉ. एससी श्रीवास्तव
-गायनीकोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद एक्का
-निस्चे. वि. डॉ. एम. किस्पोट्टा, डॉ. एन महोबिया
-चाइल्ड स्पेश. डॉ. विजय श्रीवास्तव
-मेट्रॉन/नर्सिंग सुप्रि. निशा भागीरथी
-ब्लड बैंक स्टॉ. टीएल साहू

आपरेशन थिएटर की मॉनिटरिंग
लेबर रूम पर आपरेशन थिएटर की मॉनिटरिंग के लिए शासन द्वारा क्वालिटी सर्कल ग्रुप का गठन किया गया है। यह ग्रुप शासन के दिशा निर्देशों के आधार पर काम करेगी।
-डॉ. एससी श्रीवास्तव, सिविल सर्जन

Published on:
28 Apr 2018 08:36 pm