23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#topic of the day- पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे- कानून का पालन करने में करे पुलिस की मदद

पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे

2 min read
Google source verification
पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे

पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे

जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में शुक्रवार को पत्रिका कार्यालय में चांपा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि किस तरह से एक थाना प्रभारी पुलिसिंग करता है और उसे और बेहतर कैसे किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियों के सहयोग से वह लगातार पुलिस को और बेहतर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।


प्रदीप आर्य ने बताया कि हर थाने की अपनी अलग-अलग चुनौती होती है बस उस चुनौती को समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह चंद्रपुर थाने में पदस्थ थे तो मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में आए दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते थे। अधिक भीड़ होने या फिर मेले के सीजन में उनकी चुनौती यह होती थी कि दर्शन के दौरान मंदिर परिसर या फिर बाहर कोई भी दुर्घटना न होने पाए। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मुखबिर भी तैनात किए जाते हैं।

वहीं चांपा थाने का अनुभव बताते हुए प्रदीप ने बताया कि चांपा थाना जिले लगा और काफी बड़ा क्षेत्रफल वाला थाना क्षेत्र है। इस परिस्थिति में यहां की जिम्मेदारी अलग है। यहां ट्रैपिक व्यवस्था से लेकर अपराध निकाल व गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने पर फोकस किया जाता है

और इसके लिए पुलिस की अलग-अलग बीट तैयार करने की जगह मुखबिर से भी मदद ली जाती है। उन्होंने बताया कि चांपा क्षेत्र में जुआ सट्टा के कारोबार को खत्म करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है। मुखबिर की सूचना पर लगातार छापेमार कार्रवाई भी की जा रही है। इससे पुलिस को अप्रत्याशित सफलता भी मिली है।

रक्षा टीम कर ही बढिय़ा कार्य
प्रदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतु कमल ने जो रक्षा टीम का गठन किया है वह काफी अच्छा कार्य कर रही है। इसका सीधा प्रतिसाद मिल पुलिस को मिल रहा है। उनके द्वारा कार्य करने से वह महिलाएं भी शिकायत करने के लिए सामने आ रही हैं जो पुलिस व समाज के डर से शोषण का शिकार हो रहीं थी। उन्होंने कहा कि शराब व नशे को कम करने में भी रक्षा टीम का काफी योगदान मिल रहा है।