23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां के क्लर्क को अफसर जैसे अधिकार रूतबा ऐसा कि जब मर्जी रोक देतें हैं महीनो का वेतन

शिक्षाकर्मियों के खाते में वेतन जमा नहीं हो पाया

2 min read
Google source verification
शिक्षाकर्मियों के खाते में वेतन जमा नहीं हो पाया

शिक्षाकर्मियों के खाते में वेतन जमा नहीं हो पाया

जांजगीर-चांपा. नगर पालिका जांजगीर में अधिकारी से लेकर वहां के क्लर्क मनमानी पूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्हें न तो कार्रवाई का डर है और न ही दूसरों के कष्ट की चिंता। इसका जीता जागता उदाहरण यहां लिपिकीय त्रुटि की वजह से पांच महीने से नगर पालिका के 95 शिक्षाकर्मियों को वेतन न मिलना है।

हालांकि अब समस्या को दूर करते हुए अलाटमेंट जारी करने की बात कही जा रही, लेकिन शुक्रवार की स्थिति में शिक्षाकर्मियों के खाते में वेतन जमा नहीं हो पाया है। पांच-पांच माह से वेतन नहीं मिलने की स्थिति में नगर पालिका के कर्मचारी कर्ज तले दबे हुए हैं। शादी के सीजन में उन्हें ब्याज में पैसा लेकर व्यौहार करना पड़ रहा है। पैसे न होने की शर्म से वह शादी में शरीक होने से भी बच रहे हैं। उनके पास परिवार पालने के लिए भी पैसा नहीं है।


शिक्षाकर्मियों का कहना है कि वह लोग सुबह से लेकर शाम तक पूरी ईमानदारी से ड्यूटी करते हैं। इसका शासन जो भी उन्हें वेतन देती है उससे वह अपना परिवार पालते हैं, लेकिन शासन से बजट पास होने के बाद भी नगर पालिका के बाबू की गलती से उन्हें मजदूर से भी बदतर जिंदगी जीना पड़ रहा है। इस जटिल हालत में जी रहे जिला मुख्यालय के शिक्षाकर्मी काफी रोष में हैं। वह शिक्षा का अलख जगाने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्र में नौकरी तो कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अफसर उनकी मेहनत की कमाई का भुगतान करने में भी मजाक कर रहे हैं।

नगर पालिका जांजगीर में 95 शिक्षाकर्मी पदस्थ हैं। इन्हें पांच माह से केवल इस नाम से वेतन नहीं दिया गया है कि राज्य शासन ने इनके वेतन का अलाटमेंट तो भेज दिया, लेकिन बजट का स्टेटमेंट भेजना भूल गया। जिसके चलते नगर पालिका के खाते में पांच महीने से वेतन की रकम पड़ी है। बाबू का कहना है कि स्टेटमेंट में उक्त मद की राशि नहीं दर्शाने से राशि जस की तस पड़ी थी।

स्टेटमेंट लेने के लिए न तो संबंधिक शाखा के क्लर्क ने जहमत उठाई और न अकाउंटेंट ने। अलबत्ता शिक्षाकर्मी लगातार अपनी मांगों का ज्ञापन अफसरों को सौंपते आ रहे और हर बार उन्हें पत्र थमा दिया जाता रहा कि कि अभी राज्य शासन से अलाटमेंट नहीं आया है।


स्टेटमेंट आने के बाद चला पता
हाल ही में नगर पालिका जांजगीर में विभिन्न मदों के लिए अलाटमेंट आया है। जिसमें स्टेटमेंट यह दर्शाया गया था कि एक करोड़ रुपए शिक्षाकर्मियों के वेतन के लिए जारी किया गया है। इसके बाद नगर पालिका के क्लर्क की आंख खुली और उन्होंने शिक्षाकर्मियों के वेतन संबंधित फाइल जमा कर दी है। अलाटमेंट जारी होने के बाद बजट को शिक्षाकर्मियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यह काम आज कल में चल रहा है। आज कल तक शिक्षाकर्मियों के खाते में रकम जमा हो जाएगी।