जांजगीर चंपा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बदलेगा मौसम, 14 और 15 दिसंबर को हो सकती है झमाझम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके तहत 13 दिसंबर को जिले में बादल छाएं रहेंगे 14 को सामान्य बारिश तो 15 दिसंबर को जिले में झमाझम बारिश की होने की संभावना है।
2 min read
Feature image

जांजगीर-चांपा. जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके तहत 13 दिसंबर को जिले में बादल छाएं रहेंगे 14 को सामान्य बारिश तो 15 दिसंबर को जिले में झमाझम बारिश की होने की संभावना है।

बारिश के बाद जिले में तेज ठंड बढ़ेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इससे बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी धान किसानों को होगी, जिसकी धान खलिहान में है और धान खरीदी केन्द्र में रखे धान की भी भीग जाएगी। इस साल दिसंबर का पहला सप्ताह गुजर गया है। बावजूद ठंड नहीं पड़ रही है। लोगों को ठंड का बेशब्री से इंतजार है। इसका कारण है कि लगातार कई तूफान वे कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण ठंड नहीं पड़ रही थी। लेकिन अब मौसम विभाग ने बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

इस दौरान ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण वर्तमान में पश्चिम, पूर्वी हवा चल रही थी। इस कारण ठंड नहीं पड़ रही है। पश्चिम विक्षोभ राजस्थान के ऊपर चक्रवात समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। पश्चिम विक्षोभ के गुजरने के साथ ही जिले में बारिश होगी। इसका असर जिले में चार दिन तक रहने की संभावना है 13 दिसंबर को बादल छाएं रहेंगे 14 दिसंबर को सामान्य बूंदाबादी की संभावना है। इसके अगले 15 दिसंबर को जिले में झमाझम बारिश होगी। फिर पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के कारण 16 दिसंबर को दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।

बारिश से जिले में चल रही धान खरीदी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि यहां कई समितियों में शेड का इंतजाम नहीं है बारिश में धान की बोरियों के छल्ले को तिरपाल से ढंका जाएगा इससे नमी आने से धान खराब हो सकता है। इसके अलावा धान की मिंजाई के बाद व्यवस्थित करने में किसानों की परेशानी बढ़ेगी।

पछिमी विक्षोभ से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है दिन को धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है चार दिन मौसम में बदलाव के बाद 17 दिसंबर से जिले में तेज ठंड पड़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज आएगी। शुक्रवार को दिन का तापमान 335 डिग्री रहा।

Published on:
12 Dec 2020 03:40 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया