जांजगीर चंपा

RTE Admission 2026: आरटीई एडमिशन पर बड़ा अपडेट, 722 सीटों पर कल से निकलेगी लॉटरी, इस दिन तक मिलेगा दाखिला

RTE Admission 2026: जांजगीर-चांपा जिले की बात करें तो यहां प्राइवेट स्कूलों में कक्षा पहली के 722 सीटों के लिए आए 1409 आवेदनों में से 1023 आवेदन पात्र हैं। इतने बच्चों के नाम से लॉटरी निकलेगी। जिन बच्चों का नाम लॉटरी से निकलेगा...

2 min read
आरटीई एडमिशन पर बड़ा अपडेट (फाइल फोटो- पत्रिका)

RTE Admission 2026: आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में कक्षा पहली रिजर्व सीटों के लिए लॉटरी निकालने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। राज्य स्तर पर 13 से 17 अप्रैल तक लॉटरी निकाली जाएगी और चयनित बच्चों को स्कूल अलॉट किया जाएगा।

वहीं जांजगीर-चांपा जिले में भी रिजर्व सीटों के लिए पात्र मिले आवेदनों की लॉटरी की प्रक्रिया 13 से 17 अप्रैल के बीच होगी। जांजगीर-चांपा जिले की बात करें तो यहां प्राइवेट स्कूलों में कक्षा पहली के 722 सीटों के लिए आए 1409 आवेदनों में से 1023 आवेदन पात्र हैं। इतने बच्चों के नाम से लॉटरी निकलेगी। जिन बच्चों का नाम लॉटरी से निकलेगा, उन्हीं बच्चों को संबंधित स्कूलों में दाखिला मिलेगा। 30 अप्रैल तक दाखिला लेना होगा।

ये भी पढ़ें

RTE News: आरटीई सीटें 1700 से घटकर 535, इस जिले में 1800 से ज्यादा आवेदन, जानें कटौती की वजह

आरटीई सीटों में भारी कटौती, 5,000 से घटकर 722 हो गई

जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी आरटीई के तहत मिलने वाली सीटों में भारी कटौती कर दी गई है। जहां पहले हजारों बच्चों को इसका लाभ मिलता था, अब सीटें घटकर सिर्फ 722 रह गई हैं। जिले में हर साल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत करीब 5 हजार से ज्यादा बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन मिलता था। लेकिन इस बार सरकार ने सीटों में बड़ी कटौती करते हुए इसे घटाकर महज 722 कर दिया है।

नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 में प्रवेश को खत्म किए जाने के कारण सीटों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इस फैसले का सीधा असर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों पर पड़ेगा, जो आरटीई के सहारे प्राइवेट स्कूलों में पढऩे का सपना देखते थे।

गरीब तबकों का सपना किया चूर: विधायक

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि आरटीई के सीटों में कटौती कर प्रदेश सरकार ने सीधे-सीधे गरीब तबके के बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में पढक़र डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना चूर कर दिया है। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। यह निर्णय गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति पहले से ही चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्राइवेट स्कूलों में भेजने मजबूर होंगे।

नर्सरी और केजी कक्षाओं में प्रवेश बंद होने के कारण सीटों की संख्या में कमी आई है। इस वर्ष आरटीई के 722 रिजर्व सीटों में प्रवेश दिया जाना है। 1409 आवेदन आए थे जिनमें से 1023 आवेदन सही निकले हैं। 13 से 17 अप्रैल तक राज्य स्तर पर लॉटरी निकाली जाएगी। चिन्हांकित बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। - अशोक सिन्हा, डीईओ जांजगीर-चांपा

ये भी पढ़ें

RTE News: निजी स्कूलों का बड़ा ऐलान, आवेदन सत्यापन से किया इंकार, प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग पर असहयोग आंदोलन तेज
Published on:
12 Apr 2026 05:08 pm
Also Read
View All