जांजगीर चंपा

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता

Class 9 Student Death: सक्ती के एकलव्य आदर्श छात्रावास में 9वीं के छात्र का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Hostel Student Death
Hostel Student Death: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव(photo-patrika)

Hostel Student Death: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास, ग्राम पलाड़ी खुर्द में कक्षा 9वीं के छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना से छात्रावास परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने छात्र को तत्काल सक्ती जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Student Found Hanging: सुबह बाथरूम में मिला छात्र का शव

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान उमेश कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम बासिन का निवासी था और एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे तो उन्होंने उमेश को फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल छात्रावास प्रबंधन को दी गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास प्रबंधन उमेश को तत्काल जिला अस्पताल सक्ती लेकर पहुंचा। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों में आक्रोश, प्रबंधन पर उठे सवाल

छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया। परिजनों का कहना है कि छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि वे पूर्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा चुके थे।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस छात्रावास प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्रों से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
06 Aug 2026 12:48 pm
Published on:
06 Aug 2026 12:48 pm