जांजगीर चंपा

बगरैल में हैवानियत की हद! दर्जनों लोगों ने व्यक्ति को निर्वस्त्र कर पीटा और कर दी हत्या…

CG Murder Case: जांजगीर चांपा जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बगरैल की घटना किसी पहलगाम से कम नहीं है। 17 पुरूषों ने केवल एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर इतना पीटा जिसे देखकर पहलगाम की घटना याद आ गई।

3 min read
दर्जनों लोगों ने व्यक्ति को निर्वस्त्र कर पीटा और कर दी हत्या(photo-patrika)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बगरैल की घटना किसी पहलगाम से कम नहीं है। 17 पुरूषों ने केवल एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर इतना पीटा जिसे देखकर पहलगाम की घटना याद आ गई। बड़ी बात यह है कि वारदात को अंजाम देने में महिलाओं ने भी साथ दिया। लेकिन पुलिस किसी भी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दर्दनाक घटना की वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर वर्ग पहलगाम की घटना की तरह याद कर जोड़ना चाह रहा। यानी वारदात को अंजाम देने वालों ने इतनी भयावह कृत्य किया है जिसे देखकर लोगों का रूह कांप जा रहा है। वहीं हृदय विदारक घटना को लेकर क्षेत्र में पुलिस की किरकिरी होती रही। वहीं सोशल मीडिया में निर्वस्त्र पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Crime News: पेड़ के पास शराब के नशे में बैठी थी महिला, अगले दिन निर्वस्त्र हालत में मिला शव, जानें मामला…

CG Murder Case: हत्या में महिलाओं ने दिया साथ, यह दुर्भाग्य

पुरूष को निर्वस्त्र कर पिटाई करते रहे और आरोपियों के साथ बड़ी संया में महिलाएं भी थीं। यह दुर्भाग्य है। यानी वारदात को अंजाम देने में महिलाओं ने भी साथ दिया और पुलिस ने किसी भी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि सूत्रों का कहना है कि मृतक का गला एक महिला ने ही दबाया है। हालांकि पत्रिका के पास इसका प्रमाण नहीं है। पूरे वीडियो में बड़ी संया में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

पुलिस ने सर्वेदास महंत की पत्नी की रिपोर्ट पर पीला दास, रोहित दास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णदास महंत, मन्नूदास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत, सुनील दास महंत सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरतारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।

यह थी हत्या की प्रमुख वजह

प्रार्थिया कांति बाई महंत पति सर्वेदास महंत 45 निवासी बगरैल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनके मुहल्ले का सरकारी बोर खराब हो गया था। इसकी पति सर्वेदास महंत नया स्टार्टर लाकर 10 अगस्त की सुबह करीबन 10 बजे लगवाकर पंप को चालू किया तो चांद बुटाई महंत पानी भरने गई। तब सर्वेदास महंत उसे बोला कि बोर को अच्छे से बनवा दिया हूं। अब पानी अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हो कहते हुए ताना मार रहा था। इससे विवाद बढ़ गया।

  1. मृतक सर्वेदास महंत 2. मृतक की पत्नी 3. मृतक का घायल पुत्र

मृतक व आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी। सबसे पहले मृतक आरोपियों के घर गाली गलौच करने गया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ा और 9 लोगों ने मिलकर निर्वस्त्र कर पीटा और उसकी हत्या कर दी। डायल 112 की टीम मौके पर गई थी। जिसे आरोपियों ने वापस भेज दिया था। इसके बाद पुलिस फोर्स गई और अपने वाहन में बिठाकर मृतक को सीएचसी लेकर आए हैं। मामले में 9 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

सक्ती जिले में निर्वस्त्र कर पीटने की दूसरी घटना

पुलिस के सामने बर्बरता की कहानी सक्ती जिले में दूसरी बार हुई। पहली बार एक युवक को निर्वस्त्र कर पीटा था। वहीं दूसरी बार ग्राम बगरैल में रविवार की रात हुई। पुलिस के अनुसार बगरैल निवासी पीला दास महंत सहित 15 लोगों का सर्वेदास महंत के साथ हैंडपंप के पानी को लेकर पुराना विवाद था। इन दोनों पक्षों के बीच 2023 में भी विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश को लेकर पीलादास महंत एवं उनके 15-17 साथी मिलकर रविवार की शाम 6 बजे सर्वे दास महंत के घर पहुंचे।

कुत्ते ने उन्हें भौका तो पहली उसकी हत्या की। फिर सर्वेदास महंत व उसके बेटे विमल दास महंत को अपने कब्जे में लिया और घर से निकाल कर उसे पहले निर्वस्त्र किया। विमल दास की पिटाई कर उसे छोड़ दिया। उसके पिता को अपने कब्जे में रखा और निर्वस्त्र कर रात भर उसे पहले रॉड लाठी व चाबुक से पिटाई करते हुए पूरे गांव भर घुमाया। फिर उसकी हत्या कर सुफल दास महंत के घर के सामने छोड़ दिया।

पत्नी ने कहा मेरे पति की तरह उन्हें भी सजा मिले

कांति बाई महंत ने मीडिया से कहा कि मामूली विवाद पर उसके पति की हत्या की गई है। आरोपियों को भी उसके पति की तरह सजा मिले। हम उनके परिजनों को कुछ नहीं कहेंगे। पुलिस व कानून से यही अपेक्षा करते हैं कि आरोपियों को भी आजीवन कारावास की सजा मिले।

Updated on:
12 Aug 2025 03:51 pm
Published on:
12 Aug 2025 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर