जांजगीर चंपा

इन वार्डों की गलियों में भरा पानी, ग्रामीण खुद मिट्टी पाटकर कर रहे आवागमन

- यहां की गलियों में बारिश के दौरान छह इंच से एक फीट तक हमेशा पानी भरा रहता है

2 min read
इन वार्डों की गलियों में भरा पानी, ग्रामीण खुद मिट्टी पाटकर कर रहे आवागमन

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय जांजगीर के नगर पालिका पदाधिकारियों के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। वार्ड क्रमांक 16 व 17 के बीच की गली में पानी निकासी का समुचित साधन नहीं होने के कारण यहां बारहों माह पानी भरा रहता है और वार्डवासी नारकीय जीवन जीने मजबूर हैं।

शहर के वार्ड क्रमांक 16 व 17 के बीच गली का हाल बेहाल है। इसके संवर्धन के लिए वार्डवासी लगातार पार्षद व नगर पालिका अधिकारी से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन बारिश का सत्र समापन की ओर है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां की गलियों में बारहों माह पानी भरा रहता है, तो बारिश के दौरान की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। यहां की गलियों में बारिश के दौरान छह इंच से एक फीट तक हमेशा पानी भरा रहता है।

ये भी पढ़ें

नागपंचमी पर दहला पहाड़ में लगेगा मेला, नागदेवता की होगी पूजा

पानी निकासी की व्यवस्था समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पानी पारकर चलना पड़ता है, जबकि पुराना चंदनिया पारा की यह गली कचहरी चौक को लिंक रोड से सीधे जोडऩे वाली है, जिसमें हमेशा लोगों की आवाजाही बनी रहती है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के गुजरने से पानी की छिंटे लोगों पर पडऩे से विवाद की स्थिति भी बनती है, जिससे हमेशा माहौल तनावपूर्ण बना रहता है।

मोहल्लेवासियों की शिकायत पर भी अब तक कोई ध्यान नहीं देने से आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बीच में मोहल्लेवासी एक गली को ब्लाक भी कर दिए थे, लेकिन मामला किसी तरह सुलझाया गया था, लेकिन अब मोहल्लेवासी के आक्रोश का सामना करना प्रशासन के लिए मुश्किल होगा।

खुद मिट्टी पाट रहे मोहल्लेवासी
शहर के पुराना चंदनिया पारा क्षेत्र की प्रमुख गली की बदहाली से त्रस्त लोग खुद मिट्टी या मकानों से निकला मलबा पाटकर किसी तरह आवागमन कर रहे हैं, लेकिन पालिका को किसी तरह की सुध नहीं है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क का लेबल ऊपर उठाते हुए नालियों का निर्माण ही एकमात्र उपाय है, जिस पर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

वार्डवासी राधाकृष्ण गोपाल का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी नेता वोट मांगने आएगा, उसे पहले इन गलियों की सैर कराई जाएगी। फिर उसकी बात सुनी जाएगी। वहीं वार्डवासी प्रभात तिवारी, धीरज, प्रभात भारद्वाज ने भी पार्षद व नगर पालिका पर भड़ास निकालते हुए तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है।

चंदनिया पारा की गली में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। बारिश के बाद निर्माण कराया जाएगा- हितेश यादव, पार्षद

ये भी पढ़ें

Video Gallery : शहरवासियों में दिखा उत्साह, स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए बच्चे व जवान

Published on:
14 Aug 2018 06:47 pm
Also Read
View All