जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय जांजगीर में स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन नेताजी सुभाष चौक से कचहरी चौक होते हुए हाईस्कूल मैदान तक किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ जवान शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर नीरज बनसोड़, एसपी नीतु कमल, सीईओ अजीत वसंत, एसडीएम अजय उरांव सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।