जांजगीर चंपा

Tragic Truck accident: जांजगीर में दुखद हादसा: मौत बनकर आए ट्रक ने दो युवकों को कुचला, घायल दोस्तों का हाल-चाल जान लौट रहे थे घर

Janjgir champa Accident: सुबह एनएच-49 पर हुए हादसे में घायल साथियों से मिलने आए दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों अस्पताल से घर लौटते समय बाइक स्लिप होने से ट्रक की चपेट में आ गए..
less than 1 minute read
road accident in janjgir champa
घायल युवक और घटनास्थल पर पुलिस की टीम ( Photo -patrika )

Road accident Janjgir Chhattisgarh: अविनाश सिंह. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आया। सुबह नेशनल हाईवे-49 के तरौद चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल अपने साथियों का हालचाल जानने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचे दो युवक अस्पताल से लौटते समय स्वयं सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

Janjgir champa Accident: घायल साथियों का हाल जानने पहुंचे थे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार मरकाम (20 वर्ष), पिता जीवन मरकाम एवं अर्जुन केवट (20 वर्ष), पिता गजानन केवट सुबह तरौद चौक पर हुए सड़क हादसे में घायल अपने साथियों से मिलने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा आए थे। अस्पताल से वापस लौटते समय तहसील रोड स्थित योगेश सिंह धर्मशाला के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही माँ कर्मा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक युवक की मौत

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह तरौद चौक स्थित नेशनल हाईवे-49 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मनीष मरावी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि सुराज यादव एवं दुर्गेश केवंट गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन्हीं घायलों का हालचाल जानने आए दोनों युवक कुछ देर बाद स्वयं सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

Updated on:
07 Aug 2026 04:32 pm
Published on:
07 Aug 2026 04:30 pm
Also Read
View All
Janjgir-champa: NH-49 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त