जांजगीर चंपा

ढाई साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया, जहर खाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG Suicide News: मृतका के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया है कि महिला दबाव में आकर खुदकुशी की है। क्योंकि उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।

2 min read

Janjgir Champa Crime News: जांजगीर चांपा की नवविवाहिता ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। महिला की एक ढाई महीने की बच्ची भी है। जिसके सिर से मां का साया उठ गया। इधर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि महिला को खुदकुशी करने के लिए प्रेरित किया गया है। ऐसे में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस के अनुसार 10 मई 2023 को सुहाना कश्यप की शादी चोरभट्ठी निवासी गणेशराम कश्यप के साथ हुई थी। ढाई महीना पहले सुहाना कश्यप ने एक बच्ची को जन्म भी दिया था। 10 मई को सुहाना कश्यप ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इतना ही उसे प्रताड़ित करते हुए मायके पहुंचा दिया था। वह हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसे कुछ दिन पहले उसके ससुराल वालों ने उसे चोरभट्ठी पहुंचा दिया था। मृतका के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया है कि महिला दबाव में आकर खुदकुशी की है। क्योंकि उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।

केस डायरी मुलमुला थाने के सुपुर्द

मामले की जांच के लिए दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगी। इस संबंध में मुलमुला थाना प्रभारी विनोद जाटवर का कहना है कि मामले की केस डायरी हमारे पास नहीं आई है। क्योंकि महिला ने जब खुदकुशी की तो उसके परिजन उसे इलाज के लिए सीधे जिला अस्पताल जांजगीर ले गए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि केस डायरी मिलने के बाद ही मामले में दोनों पक्षों का बयान लिया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर