RTI School Admission 2024: शिक्षा के अधिकार(आरटीई) के तहत प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में 3165 आवेदन आए हैं। दस्तावेज का सत्यापन 17 मई तक किया जाएगा। 18 अप्रैल से दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है। पहले चरण की लॉटरी व आवंटन 20 मई से 30 मई तक चलेगी। स्कूल में दाखिला एक जून से 30 जून तक चलेगी। आरटीई प्रभारी देवेश चंद्राकर ने दस्तावेज का सत्यापन 18 अप्रैल से किया जा रहा है। 17 मई तक दस्तावेज का पंजीयन होगा। दूसरे चरण के लिए निजी स्कूलों के आवेदन की प्रक्रिया और दस्तावेज की सत्यापन की प्रक्रिया 15 जून से 30 जून तक चलेगी।