जांजगीर चंपा

Breaking : शराब पीने के साथ ही शुरू हुई उल्टी, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ दिया दम

- अकलतरा टीआई परिवेश तिवारी ने कहा कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा
2 min read
Breaking : शराब पीने के साथ ही शुरू हुई उल्टी, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ दिया दम
Breaking : शराब पीने के साथ ही शुरू हुई उल्टी, दो की मौत, शराब देने वाला गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. अकलतरा थानांतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में बुधवार की सुबह शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। एक की घर पर ही तो दूसरे ने इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शराब सीलबंद थी, लेकिन चखना के रूप में भाजी का इस्तेमाल किए थे। इससे शराब से मौत से इनकार किया जा रहा है, लेकिन भाजी सब्जी में ही कुछ मिले होने की आशंका जताई जा रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जिसने दोनों को शराब दी थी। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह की पुष्टि होगी। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।
अकलतरा टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि बैगा केंवट और जीवन लाल केंवट आपस में चचेरे भाई हैं। उसका पड़ोसी युवक बुधवार की सुबह जब सोकर उठा तब देखा कि घर के द्वार में शराब की सीलबंद सीसी पड़ी है। उसने शराब को बैगा केंवट व जीवन केंवट को दे दिया। बैगा के घर में भाजी सब्जी बन रही थी। भाजी सब्जी को चखना में लेकर दोनों ने शराब पी ली।

शराब पीने के बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा। देखते ही देखते बैगा केंवट (55) व उसका चचेरा भाई जीवन लाल उल्टी करने लगे। कुछ देर बाद पलक झपकते बैगा केंवट की मौत हो गई, वहीं जीवन लाल केंवट को गंभीर अवस्था में अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने ले जा रहे थेए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने उस लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है जिसने शराब को बैगा व जीवन को दी थी। अकलतरा टीआई परिवेश तिवारी का कहना है कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

पोस्टमार्टम की कराई जा रही वीडियोग्राफी
अकलतरा टीआई परिवेश तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता तुरंत चल सके। टीआई का कहना है कि शराब सील पैक थी इस कारण शराब में संदेह कम है। वहीं भाजी में ज्यादा संदेह है।

Updated on:
14 Nov 2018 01:52 pm
Published on:
14 Nov 2018 01:52 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने