रास्ते में ही रामभाठा निवासी जीतू टंडन, धमेन्द्र टंडन, निखिल, राहुल एवं उनके साथी वहां पहुंचे और आरक्षक का रास्ता रोककर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसेस मारपीट किया। इस घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी वर्दी भी फट गई थी। आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ३४१, ३५३, ५०६बी, ३४ के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को पकडऩे की जगह पहले आरक्षक की ही जांच करने में लग गई है।