7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल ने किसानों से किए ये वादे, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राफेल, पनामा घोटाला सहित झीरम कांड का उठाया मुद्दा

- उन्होंने इस चुनावी सभा में किसानों को रिझाने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी

2 min read
Google source verification
राहुल ने किसानों से किए ये वादे, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राफेल, पनामा घोटाला सहित झीरम कांड का उठाया मुद्दा

राहुल ने किसानों से किए ये वादे, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राफेल, पनामा घोटाला सहित झीरम कांड का उठाया मुद्दा

रायगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खरसिया पहुंचे और वहां चुनावी सभा में भाग लेकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनका पूरा भाषण किसानों के हितों से जुड़ा रहा। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ, २५ सौ रुपए के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और दो साल का एक साथ बोनस देने जैसे लुभावने वादे किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राफेल, पनामा घोटाला सहित झीरम कांड का मुद्दा उठाया।

एक दिन पहले भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी के आने के बाद मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायगढ़ जिले की सबसे ज्वलंत सीट खरसिया में अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान खरसिया स्थित एमजी कॉलेज ग्राउंड में चुनावी सभा ली। राहुल पहले से पूरी तैयारी कर आए थे कि खरसिया विधानसभा में सिर्फ मुख्यालय ही शहरी है, बाकी का क्षेत्र पूरी तरह से किसान बाहुल्य यानि कृषि क्षेत्र है और यहां की जीत-हार भी किसान ही तय करते हैं। इसलिए उन्होंने इस चुनावी सभा में किसानों को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

Read More : जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं राहुल गांधी उनके सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं, स्मृति ईरानी ने ये भी कहा...

अपने भाषण में राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं २५०० रुपए समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसानों को धान का बोनस नहीं दिया है। यदि कांग्रेस की सरकार आई तो वह दो साल का बोनस एक साथ देगी।

राफेल और पनामा के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने रफेल, पनामा व झीरम कांड को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि राफेल खरीदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ३० हजार करोड़ रुपए नियम कायदों को ताक में रखकर सीधे अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। इतना ही नहीं पनामा पेपर लीक कांड का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम भी शामिल है, लेकिन भाजपा उस पर अब तक सफाई नहीं दे पाई है और अभिषेक आज भी खुला घूम रहा है। इस दौरान उन्होंने झीरम कांड का भी उल्लेख किया और कहा कि झीरम घाटी में कांग्रेस के जो बड़े नेताओं सहित अन्य मौते हुई हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी रमन सिंह सरकार की है।