
रायगढ़ स्टील प्लांट में बड़ा हादसा (photo source- Patrika)
Steel Plant Accident: रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित एक स्टील प्लांट में काम के दौरान गंभीर दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक युवा श्रमिक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गेरवानी स्थित रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार रात सामान्य कार्य चल रहा था।
इसी दौरान प्लांट के बायरल सेक्शन में कार्यरत फायरमैन दीपक चौहान (22), निवासी राबो, अपनी ड्यूटी निभा रहा था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 10 से 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने प्रबंधन को सूचना दी।
इसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत में फोर्टिस जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी प्लांट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि घायल श्रमिक की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही उसकी स्थिति में सुधार होगा, उससे पूछताछ की जाएगी। औद्योगिक सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
Steel Plant Accident: यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई और क्या कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि इस तरह का घटना औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी बड़ी चिंताओं को सामने लाती है। रायगढ़ जिला समेत पूरे प्रदेश में हाल के समय में फैक्ट्री और प्लांट में इस तरह के हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।
Published on:
10 Apr 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
